{"_id":"622f853b62643d5b1664dd51","slug":"sonic-the-hedgehog-2-will-be-released-in-theaters-on-22nd-april-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"SONIC THE HEDGEHOG 2: सोनिक द हेजहोग 2 का फाइनल ट्रेलर रिलीज, 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
SONIC THE HEDGEHOG 2: सोनिक द हेजहोग 2 का फाइनल ट्रेलर रिलीज, 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Mon, 14 Mar 2022 11:47 PM IST
निधि पाल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
सोनिक द हेजहोग 2
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया का पसंदीदा सोनिक द हेजहोग 2 का फाइनल ट्रेलर आ गया है। ग्रीन हिल्स में बसने के बाद, सोनिक यह साबित करने के लिए बेचैन है कि उसके पास एक सच्चा हीरो बनने के लिए क्या है। उसकी परीक्षा तब शुरु होती है जब डॉक्टर रोबोटनिक इस बार एक नये साथी नकलेस के साथ लौटता है। जिसके पास सभ्यताओं को खत्म करने की ताकत वाला एक पन्ना है। सोनिक अपनी साइडकिक, टेल्स के साथ एक टीम बनाता है और वह पन्ना गलत हाथों में पड़ने से पहले उसे खोजने के लिए एक ग्लोब-ट्रॉटिंग यात्रा पर निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म में जेम्स मार्सडेन, जिम कैरी, टीका सम्पटर, नताशा रोथवेल, एडम पल्ली, ली मजदौब और शेमर मूर ने अभिनय किया है। वॉइस कास्ट में बेन श्वार्ट्ज (सोनिक), इदरीस एल्बा (नक्कल्स) और कोलीन ओ'शॉघनेसी (टेल्स) शामिल हैं। सोनिक द हेजहोग 2 22 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन