फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Social media Reaction after Meghan Markle has revealed that she had a miscarriage earlier this year

मेगन मार्कल के गर्भपात की खबर सुन फैंस हुए उदास, ऐसे जाहिर किया अपना प्यार

Fri, 27 Nov 2020 10:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 27 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Social media Reaction after Meghan Markle has revealed that she had a miscarriage earlier this year
मेगन मार्कल - फोटो : File Pic

प्रिंस हैरी (Prince Harry) की पत्नी मेगन मार्कल (Meghan Markle) ने हाल ही में द न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए लिखे एक लेख से बड़ा खुलासा किया है। मेगन ने बताया कि इस साल जुलाई में उनका गर्भपात हो गया था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मेगन और प्रिंस के चाहने वाले उनके लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं और उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


'द लूजेज, वी शेयर' शीर्षक के माध्यम से मेगन ने लिखा कि जुलाई की बात है, तब नाश्ता बनने के दौरान वह अपने बेटे आर्ची का डायपर बदल रही थीं, तभी पेट में ऐंठन हुई और वह आर्ची को बाहों में लिए हुए ही गिर पड़ीं। मेगन ने लिखा, 'जमीन पर गिरते ही जो दर्द मुझे हुआ उस से मैं समझ गई कि मैंने अपना दूसरा बच्चा खो दिया। कुछ समय बाद मैं अस्पताल में थी और होश आया तो हैरी मेरा हाथ थामे हुए थे। मैं जब अस्पताल में लेटी हुई थी, तब मेरे और पति प्रिंस हैरी की आंखों में आंसू थे। अस्पताल में 100 से अधिक महिलाएं थी,जिनमें 10 से लेकर 20 महिलाएं तक, गर्भपात की पीड़ा लिए हुए थीं।'

विज्ञापन

मेगन के इस आर्टिकल के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स अपना प्यार और हमदर्दी जता रहे हैं। एक तरफ जहां अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें इस दुख के वक्त में मजबूत रहने की बात कर रहे हैं तो वहीं कुछ महिला सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने गर्भपात के किस्सों को भी साझा किया है।







गौरतलब है कि अप्रैल 2019 में हैरी और मेगन के पहले बच्चे का जन्म हुआ था। वहीं याद दिला दें कि हैरी और मेगन उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने ब्रिटेन के अपने शाही खानदान के दायित्वों से मुक्त होने की घोषणा की थी।

पढ़ें: इन सितारों की पारिवारिक कलह ने बटोरी सुर्खियां, लिस्ट में आमिर खान से अमीषा पटेल तक शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed