पूर्व पत्नी से मारपीट मामले में सिंगर सिया ने किया जॉनी डेप का समर्थन, पोस्ट कर लिखा- 'वह पीड़ित हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार अभिनेता जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। इस बीच सिंगर सिया ने अपने दोस्त के लिए "सार्वजनिक समर्थन" की आवाज उठाई है। सिया ने अपने ट्विटर पर जॉनी को सपोर्ट करते हुए लिखा है- 'मेरा जॉनी डेप को पूरा समर्थन है। उन टेप्स को सुनने के बाद ये साफ है कि वह पीड़ित है।'
डेप ने 2018 की एक खबर को लेकर अखबार के प्रकाशक, न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स और उसके कार्यकारी संपादक डान वूटन पर मुकदमा दायर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के प्रति हिंसक बर्ताव और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। डेप ने इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया। अब यह मामला कोर्ट में है। जॉनी को उनकी कई महिला मित्र का समर्थन भी मिल चुका है। सभी ने अपने बयान में यही कहा है कि हिंसक नहीं हैं।
लंदन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान डेप ने अपनी पूर्व पत्नी पर उन्हें राक्षस की तरह पेश करने का भी आरोप लगाया था। साल 2016 में एंबर ने जॉनी डेप पर मारपीट करने का आरोप लगते हुए शादी तोड़ दी थी। बीते दिनों एक ऑडियो टेप से खुलासा हुआ था कि एंबर भी जॉनी के साथ मारपीट करती थीं। ऑडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर जॉनी डेप ट्रेंड करने लगा था। अब दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
बता दें साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया।
Just showing my public support for Johnny Depp.
— sia (@Sia) October 16, 2020
I mean, I'd love him to get clean and stop with the jewelry, but he is clearly the victim after hearing those tapes.
Amber Heard & Johnny Depp: The Real ABUSER FINALLY REVEALED!! (UNCENSOR... https://t.co/uY1PLsDUYp via @YouTube classic borderline behavior on her part.
— sia (@Sia) October 16, 2020