Sean Diddy Combs: यौन तस्करी मामले में छापेमारी के बाद भी बेफिक्र नजर आए अमेरिकी रैपर, शर्टलेस तस्वीरें वायरल
सीन 'डिडी' कॉम्ब्स सफेद शॉर्ट्स में बिना शर्ट के वे फ्लोरिडा की धूप और धुम्रपान का लुत्फ उठाते नजर आए। यह पहली बार नहीं है जब रैपर को जांच के दौरान बेफिक्र होकर मस्ती करते देखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी रैपर शॉन 'डिडी' कॉम्ब्स मौजूदा समय में यौन तस्करी की जांच की वजह से होमलैंड सिक्योरिटी के निशाने पर हैं। इस बीच उन्हें मियामी के एक रेस्तरां में देखा गया। गंभीर आरोपों से घिरे होने के बाद भी हंसते, मुस्कुराते और धूम्रपान करते दिखाई दिए जैसे इस केस का उन पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा हो। पिछले हफ्ते उनके एलए और मियामी एस्टेट पर की गई छापेमारी के बाद यह नजारा सामने आया है।
सफेद शॉर्ट्स में बिना शर्ट के वे फ्लोरिडा की धूप और धुम्रपान का लुत्फ उठाते नजर आए। यह पहली बार नहीं है जब रैपर को जांच के दौरान बेफिक्र होकर मस्ती करते देखा गया है। पिछले गुरुवार को उन्हें लड़कियों के साथ मियामी बीच में टॉप गोल्फ में देखा गया था। बाहर निकलते समय उन्होंने फोटोग्राफरों की ओर मुस्कुराते हुए पोज दिया था।
Mr. India 2: 'मिस्टर इंडिया 2' पर बोनी कपूर की पक्की मुहर! फिल्म पर साझा किया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट
Puffy, indeed.
— Anthony Jay Dascenzo (@jaydascenzo) March 30, 2024
“Sean 'Diddy' Combs spotted at Miami restaurant, shirtless near home in latest sightings after feds raided homes”https://t.co/zmFXpqZgfv
वहीं एक अन्य वीडियो में वे एक बकेट टोपी और एक बड़े साइज का सोने का हार पहने नजर आए थे। उनके गले में नारंगी रंग का तौलिया भी था। रैपर इस हफ्ते बहामास में छुट्टियां मनाने जाने वाले थे, लेकिन अचानक हुई छापेमारी से उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने उनके घर की तलाशी ली और रैपर के दो बेटों को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही, उन्हें भी हवाई अड्डे पर रोक दिया गया।
Randeep Hooda: रणदीप डुड्डा का 'ओपेनहाइमर' पर कटाक्ष, ऑस्कर विजेता फिल्म को दिया प्रोपेगेंडा करार