{"_id":"5b72ac5442c792745d012090","slug":"ruby-rose-delete-her-twitter-account-after-trolled-on-social-media-for-batwoman-role","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिक बैट वुमेन का किरदार करना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
समलैंगिक बैट वुमेन का किरदार करना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस रूबी रोज इन दिनों अपनी सुपरहीरोज सीरीज 'बैट वुमेन' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में रूबी रोज ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था है कि वह सीडेब्लू की सीरीज में समलैंगिक बैट वुमेन का किरदार निभाएंगी। किरदार के खुलासा होते ही रूबी रोज को सोशल मीडिया ने ट्रोल कर दिया है जिसके चलते उन्होंने ट्विटर से अपने अकाउंट को डिलीट करना पड़ा है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रूबी रोज ने पिछले हफ्ते ट्विट के द्वारा फैंस को बताया था कि वह सुपरहीरो सीरीज बैट वुमेन में LGBTQ का किरदान निभाएंगी। तब से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करते समय ऑस्ट्रोलियन कलाकार रूबी रोज ने ट्रोल्स की आलोचना करते हुआ कहा है कि यह बहुत ही बेहूदी बात है कि अगर वह समलैंगिक नहीं हैं तो क्या वह बैट वुमेन का किरदार नहीं कर सकती हैं।

साथ ही रूबी रोज ने कहा है- मेरा बचपन से सपना रहा है कि LGBTQ जैसी अल्पसंख्यक समुदाय का परदे पर किरदार करूं। गौरतलब है कि रूबी की 'बैट वुमेन' सीरीज इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।
आपको बता दें कि रूबी रोज बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म XXX:Return of Xander Cage में नजर आ चुकीं हैं। यह फिल्म साल 2017 को रिलीज हुई थी।
आपको बता दें कि रूबी रोज बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म XXX:Return of Xander Cage में नजर आ चुकीं हैं। यह फिल्म साल 2017 को रिलीज हुई थी।