{"_id":"5d43eccd8ebc3e6cc5784015","slug":"robert-downey-jr-brad-pitt-keanu-reeves-auditioning-for-backdraft-movie-throwback-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉबर्ट डाउनी जूनियर, कियानू रीव्स और ब्रैड पिट का Throwback वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
रॉबर्ट डाउनी जूनियर, कियानू रीव्स और ब्रैड पिट का Throwback वीडियो हो रहा वायरल
Fri, 02 Aug 2019 01:29 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 02 Aug 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एक्टर ब्रैड पिट और कियानू रीव्स
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोनी स्टार्क उर्फ आयरन मैन के किरदार से फेमस हुए एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर, थेल्मा एंड लुईस एक्टर ब्रैड पिट और कियानू रीव्स आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन
अब तीनो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो तब का है जब ये लोग स्टार नहीं थे। इस वीडियो में यह तीनों ही स्टार 1991 की सुपरहिट फिल्म 'बैकड्राफ्ट' के लिए ऑडिशन देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विडियो में ब्रैड पिट और रॉबर्ट डाउनी जूनियर स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं, वहीं कियानू रीव्स फिल्ममेकर रॉन हॉवर्ड के साथ ऑडिशन देते नजर आ रहे हैं। ब्रायन मैककैफरी के रोल के लिए ऑडिशन देने के बाद भी इन तीनों में से यह फिल्म किसी को भी नहीं मिली थी। ये रोल विलियम बाडविन ने निभाया था।
विज्ञापन
बाक करें रॉबर्ट डाउनी जूनियर की तो वह हॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं जो एक फिल्म के लिए 139 करोड़ चार्ज करते हैं। एंडगेम में उन्हें कितनी फीस दी गई इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन खबर है कि साल 2008 से आयरन मैन के रूप में पर्दे पर दिखने वाले रॉबर्ट को काफी मोटी फीस मिली है।
वहीं दूसरी तरफ ब्रैड पिट 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' में नजर आने वाले हैं। इसे क्वेंटिन टारनटिनो ने निर्देशित किया है। फिल्म में मार्गोट रोबी, दिवंगत अभिनेता ल्यूक पेरी, अल पैचीनो, डकोटा फैनिंग, टिमोथी ओलेयो, एमिल हिर्श, डेमियन लुईस, माइकल मैडसेन, लीना डनहम और कर्ट रसेल ने भी काम किया है। 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' फिल्म को कान फिल्म महोत्सव में छह मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।
Brad Pitt, Robert Downey Jr. and Keanu Reeves auditioning for Backdraft pic.twitter.com/WlP7nNYAYs
— Eyes On Cinema (@RealEOC) July 29, 2019