राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगी हॉलीवुड सिंगर रिहाना, जीत चुकी हैं 9 ग्रैमी अवॉर्ड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर को अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाली हॉलीवुड सिंगर रिहाना राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने जा रही हैं। 51वें नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल इमेज अवॉर्ड्स में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में बेयोंसे को सभी कैटेगरी में कुल आठ नामांकन मिले हैं।
रिहाना से पहले यह पुरस्कार, मोहम्मद अली, जैसी जैक्सन, लॉरिन हिल, कॉलिन पॉवेल समेत कई सितारों को मिल चुका है। अंग्रेजी वेबसाइट वैरायटी के मुताबिक रिहाना बीते 20 साल में सबसे कामयाब कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 9 ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
रिहाना को उनके पहले दो स्टूडियो अलबम म्यूजिक ऑफ द सन (2005) और ए गर्ल लाइक मी (2006) की रिलीज के बाद दुनियाभर में पहचान मिली।
रिहाना अब अपने गानों के साथ फैशन ब्रांड को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके फैशन ब्रांड का नाम फेंटी हैं। फेंटी को प्रमोट करने के लिए रिहाना अलग-अलग देशों में इवेंट भी करती रहती हैं। पिछले साल रिहाना को फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की सबसे अमीर महिला सिंगर की लिस्ट में शामिल किया था। 250 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बेचकर, रिहाना दुनिया के सबसे अधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों में से एक हैं।
View this post on Instagram
A post shared by badgalriri (@badgalriri) on