फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Ricky Martins faced incident on stage while fan sprayed tear gas amid Montenegro concert

सिंगर रिकी मार्टिन के लाइव शो को दौरान मचा बवाल, फैन ने की ऐसी हरकत रोकना पड़ा शो

Fri, 22 May 2026 01:59 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 22 May 2026 01:59 PM IST
सार

Ricky Martin faced Tear Gas Incident: सिंगर रिकी मार्टिन के लाइव शो के दौरान एक फैन ने स्टेज की तरफ आंसू गैस का छिड़काव कर दिया। इस हरकत के चलते आयोजकों को कुछ देर के लिए यह कॉन्सर्ट रोकना पड़ गया। 

विज्ञापन
Ricky Martins faced incident on stage while fan sprayed tear gas amid Montenegro concert
सिंगर 'रिकी मार्टिन' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर रिकी मार्टिन के कॉन्सर्ट के फैंस दीवाने हैं। हाल ही में उनके लाइव टूर के दौरान एक फैन ने ऐसी हरकत कर दी जिससे कॉन्सर्ट के रंग में भंग पड़ गया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने जल्द ही स्थिति काबू पा लिया, जिसके बाद कॉन्सर्ट दोबारा शुरू किया गया। 
विज्ञापन


फैन ने किया आंसू गैस का छिड़काव
गायक रिकी मार्टिन का इन दिनों एक लाइव टूर पर हैं। इसके अंतर्गत वो शो करने यूरोपियन देश मॉन्टेनेग्रो पहुंचे। यहां कॉन्सर्ट के दौरान जब सिंगर स्टेज पर गा रहे थे तब एक फैन ने स्टेज की तरफ आंसू गैस का छिड़काव कर दिया। इसके बाद कॉन्सर्ट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

मार्टिन को तुरंत स्टेज से ग्रीन रूम में ले जाया गया। इसी बीच दूसरी तरफ सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने स्थिति सामान्य कर ली। 
 

Ricky Martins faced incident on stage while fan sprayed tear gas amid Montenegro concert
सिंगर 'रिकी मार्टिन' - फोटो : सोशल मीडिया
प्रचारक ने दी स्थिति की जानकारी 
रिकी मार्टिन के शो में हुई इस घटना के बाद उनकी प्रचारक ने टीम की तरफ से बयान दिया। उन्होंनें कहा, 'एक व्यक्ति ने मंच की ओर आंसू गैस छोड़ी जिसके कारण शो में अचानक रुकावट आ गई। हालांकि, मार्टिन को शो जारी न रखने की सलाह दी गई थी पर स्थिति नियंत्रित होने के बाद सिंगर दोबारा मंच पर आ गए।'
 

Ricky Martins faced incident on stage while fan sprayed tear gas amid Montenegro concert
सिंगर 'रिकी मार्टिन' - फोटो : सोशल मीडिया
12 साल की उम्र में की शुरुआत 
रिकी मार्टिन ने अपने करियर की शुरुआत 12 साल की उम्र में की थी। उन्होंने बॉय बैंड 'मेनुडो' से म्यूजिक इंड्स्ट्री में पहला कदम रखा था। 1990 के दशक में उनका संगीत काफी मशहूर हुआ। लैटिन संगीत को वर्ल्ड प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed