{"_id":"ef01e448-1a89-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"reed-spotted-with-ex","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ दिखे रीड","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ दिखे रीड
लंदन/आईएएनएस
Updated Sat, 20 Oct 2012 01:14 PM IST
विज्ञापन
लगता है हॉलीवुड अभिनेता एलेक्स रीड अपनी पूर्व प्रेमिका के पास वापिस जाने की फिराक में हैं। यही कारण है कि एलेक्स रीड पिछले दिनों अपनी पूर्व प्रेमिका शैंटेल ह्युगटन के साथ दिखाई दिए।
विज्ञापन
इस प्रेमी जोड़े को नए किराएदार का इंतजार है जिसके लिए दोनों अपने घर को साफ कर रहे थे। गौरतलब है कि ये प्रेमी जोड़ा सितम्बर में देर रात ह्युगटन के घर पर रीड के आने और झगड़ा करने की वजह से अलग हो गया था। लेकिन एक बार फिर से इन दोनों को हाल ही में एसेक्स के ब्रेंटवुड स्थित उनके घर की सफाई करते देखा गया।
विज्ञापन
अब देखना होगा कि वाकई ये प्रेमी जोड़ा अपने झगड़े को भूल एक-दूसरे से यूं ही प्यार करता रहेगा या फिर ये दोनों अपनी चार महीने की बेटी डॉली की खातिर फिर से एक हुए हैं।
विज्ञापन