फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Randeep Hooda Reveals Name Of Her Baby Girl As Nyomika Hooda Shares Special Post With Voice Note

Nyomica Hooda: रणदीप हुड्डा ने किया बेटी का नामकरण, पत्नी लिन के साथ साझा की 'नियोमिका' की पहली तस्वीर

Fri, 10 Apr 2026 10:53 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 10 Apr 2026 10:53 AM IST
सार

Randeep Hooda: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में बेबी गर्ल का स्वागत किया था। उन्होंने 10 मार्च 2026 को बेटी की पहली झलक शेयर की थी। अब उन्होंने एक और खास पोस्ट शेयर कर बेटी के नाम का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Randeep Hooda Reveals Name Of Her Baby Girl As Nyomika Hooda Shares Special Post With Voice Note
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्टर रणदीप हुड्डा और पत्नी लिन लैशराम के घर 10 मार्च को बेटी ने जन्म लिया था। एक्टर ने पोस्ट कर ये खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। अब एक्टर ने एक और खास पोस्ट की है, और अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही एक्टर ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।

विज्ञापन

पोस्ट कर किया शेयर
एक्टर ने खुद ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'न्योमिका हुड्डा' रखा है। एक्टर ने पोस्ट में बहुत ही इमोशनल कैप्शन- 'हमारी दुनिया का एक नया आधार' लिखा। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, उन्होंने एक क्यूट सा वॉइस नोट भी शेयर किया, जिसमें रणदीप और लिन अपनी बेटी का नाम प्यार से लेते हुए सुनाई दे रहे हैं। फैंस और सेलेब्स लगातार इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं और उनके बच्चे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

फैंस ने बरसाया प्यार
एक्टर की इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस भरपूर प्यार बरसा रहे हैं। लोग उन्हें बेबी गर्ल के लिए बधाई भी दे रहे हैं। साथ ही नाम की भी तारीफ करते हुए इसे कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं । 

10 मार्च को आईं थीं रणदीप के घर खुशियां
बता दें कि रणदीप हुड्डा ने 10 मार्च को फैंस के साथ शेयर किया था कि वह एक बेटी के पिता बन गए हैं। एक्टर ने दो तस्वीरें भी शेयर की थीं। एक तस्वीर में उनके पिता की गोद में उनकी नवजात बेटी दिख रहे थे। तो वहीं, दूसरी तस्वीर में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे थे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

एक्टर ने लिखा था इमोशनल कैप्शन 
रणदीप हुड्डा ने पोस्ट में पत्नी लिन लैशराम को शुक्रिया कहते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा था, ‘आज जब मैं पिता बना हूं, तो आपका और मेरा रिश्ता गहरा हो गया है, पापा। सबसे जरूरी बात, लिन मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। यह बच्ची हमारी जिंदगी है, जिंदगी भर का प्यार है। 

बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी। इसके 2 साल बाद 10 मार्च को एक्टर के घर में किलकारी गूंजी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed