फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Prey for the Devil Lionsgate Play is set to stream a tale of horror and survival by director Daniel stamm

Prey for the Devil: लायंसगेट प्ले पर आपको डराने आ रही है प्रे फॉर द डेविल, इस दिन होगी रिलीज

Mon, 20 Feb 2023 10:43 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 10:43 PM IST
सार

डेनियल स्टैम के द्वारा निर्देशित प्रे फॉर द डेविल थ्रिलर  फिल्म भारत में  24 फरवरी 2023 को लायंसगेट प्ले पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Prey for the Devil Lionsgate Play is set to stream a tale of horror and survival by director Daniel stamm
Prey for the Devil - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐसे तो भूतो पर तमाम कहानियां बनी है। यहां तक की भूत भगाने पर भी दर्जनों कहानियां बनी हैं।  दरअसल, कुछ इसी तरह की कहानी को डेनियल स्टैम लेकर आ रहे हैं। डेनियल स्टैम के द्वारा निर्देशित प्रे फॉर द डेविल जल्द ही आ रही है। यह एक धमाकेदार और थ्रिलर कहानी है। जो कि एक ऐसे समय में सेट की गई है जब दुनियाभर में राक्षसी प्रवृत्ति में सबसे ज्यादा वृद्धि हो रही थी। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि एक यंग नन अपने पास्ट की यात्रा में कैसे सरवाइव करती हैं। इसमें दिखाया जाएगा कि किस प्रकार से एक बच्ची थी जब आत्माओं के द्वारा उसका पीछा किया गया था। इस फिल्म में जैकलीन बायर्स, कॉलिन सैल्मन, क्रिश्चियन नवारो, लिसा पल्फ्रे, निकोलस राल्फ और बेन क्रॉस समेत तमाम बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं। । यह थ्रिलर  फिल्म भारत में  24 फरवरी 2023 को लायंसगेट प्ले पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


कैरेक्टर को लेकर निर्देशक डेनियल ने कही यह बात
इस थ्रिलर फिल्म को लेकर निर्देशक डेनियल स्टैम ने कहा कि ऐन एक ऐसी यात्रा पर हैं जो एक दिलचस्प बैक स्टोरी के साथ आती है। मैं वाकई में फिल्म को उसके हिसाब से ग्राउंड करना चाहता था। यह एक नॉन स्टॉप थ्रिलर और साइकोलॉजिकल ड्रामा है। फिल्म के कैरेक्टर के बारे में वाकई में जो मुझे लगा कि वह अपनी मां से बहुत प्यार करती थी। ऐन को उसे अपने वश में करने की जरूरत थी और अब्यूसिव नहीं, उसे अपनी मां के परेशान करने वाले व्यवहार को राक्षसी कब्जे में लाना था। जो कि मुझे लगा कि कैरेक्टर के लिए काफी खूबसूरत रहेगा। अगर ऐन को सेंट माइकल में पता चलता है कि राक्षसों का अस्तित्व नहीं है, यह उसके लिए सामना करने से भी ज्यादा बेकार होगा। 
विज्ञापन


Movie Release This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 34 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने बताया खुद को भाग्यशाली
वहीं,फिल्म में क्रिश्चियन नवारो एक अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि मैं काफी भाग्यशाली रही हूं कि मैं उन प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हूं जो मुझे एक स्ट्रोग महिला लीड के रूप में पेश करते हैं। प्रे फॉर द डेविल में पहली बार जब मैंने इसे एक्सेस किया था, जिसमें एक महिला मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। जो कि फिल्म में एक ओझा के रूप में कमान संभाल रही थी।  क्रिश्चियन नवारो ने कहा कि मैं उससे बहुत आकर्षित थी। मेरी तीन छोटी बहने हैं और मैं हमेशा इस तरह की कहानियां सुनाने में दिलचस्पी रखती हूं।

Gulmohar: बत्रा परिवार की कहानी देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed