फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   OSCARS 2024 Academy of Motion Picture Arts and Sciences announces date for 2024 Oscars ceremony know details

Oscars 2024: 96वें अकादमी अवॉर्ड्स की तारीख का एलान! जानें कब और कहां होगा अगले ऑस्कर का आयोजन

Tue, 25 Apr 2023 12:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 25 Apr 2023 12:04 PM IST
सार

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 कब और कहां होंगे इसका एलान आयोजकों ने कर दिया है।

विज्ञापन
OSCARS 2024 Academy of Motion Picture Arts and Sciences announces date for 2024 Oscars ceremony know details
ऑस्कर अवार्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्कर 2023 का बुखार अभी लोगों के सिर से उतरा भी नहीं है और एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने अवॉर्ड फंक्शन के 96वें संस्करण की तारीखों की घोषणा कर दी है। जी हां, ऑस्कर के  आयोजकों ने आधिकारिक एलान कर दिया है कि आखिर अकादमी अवॉर्ड्स का 96वां संस्करण कब, कहां और कैसे होगा। तो चलिए जानते हैं...  

विज्ञापन

OSCARS 2024 Academy of Motion Picture Arts and Sciences announces date for 2024 Oscars ceremony know details
ऑस्कर अवार्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने बीते दिन देर रात अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक पोस्ट के जरिए तारीखों का एलान किया है। द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी ने घोषणा की कि 96वां ऑस्कर रविवार, 10 मार्च, 2024 को होगा। यह शो ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इसका प्रसारण एबीसी से दुनिया भर के 200 से अधिक देशों में लाइव किया जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by The Academy (@theacademy)

विज्ञापन
विज्ञापन

OSCARS 2024 Academy of Motion Picture Arts and Sciences announces date for 2024 Oscars ceremony know details
ऑस्कर 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

अकादमी ने यह भी घोषणा कर की है कि आखिर किस तारीख तक ऑस्कर 2024 के लिए सामान्य कैटेगरी में नामांकन किया जा सकेगा। उन्होंने 18 नवंबर, 2023 तारीख निर्धारित की है। शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों के लिए शुरुआती मतदान 18 दिसंबर से शुरू होगा और परिणाम 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस साल 13 मार्च को आयोजित ऑस्कर में भारत ने दोहरी जीत का स्वाद चखा था। इस में फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार जीता था। 
Unni Mukundan: उन्नी मुकुंदन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

विज्ञापन

OSCARS 2024 Academy of Motion Picture Arts and Sciences announces date for 2024 Oscars ceremony know details
ऑस्कर 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

95वें अकादमी पुरस्कारों को 'एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वन्स' के साथ एशियाई प्रतिभाओं को पहचानने के लिए भी याद किया जाएगा। इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म, डेनियल शेइनर्ट के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और डेनियल क्वान, मलेशिया की मिशेल योह के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और वियतनामी अमेरिकी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता सहित सात पुरस्कार मिले थे।  
Alia Bhatt: बेटी राहा और पति रणबीर के बिना एयरपोर्ट पर कैप्चर हुईं आलिया, फैंस संग जमकर क्लिक कराई तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed