{"_id":"6086597e0170b0203939a227","slug":"oscars-2021-complete-winners-list-nomadland-wins-best-picture-anthony-hopkins-and-frances-mcdormand-best-actor-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oscars 2021: नोमाडलैंड बनी बेस्ट फिल्म, 'द फादर' के लिए एंथनी हॉकिंस ने जीता बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Oscars 2021: नोमाडलैंड बनी बेस्ट फिल्म, 'द फादर' के लिए एंथनी हॉकिंस ने जीता बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
Mon, 26 Apr 2021 11:41 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:41 AM IST
सार
फिल्म नोमाडलैंड के लिए इस बार लो झाओ ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है। वह ऐसी दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार हासिल किया है।
विज्ञापन
93वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
93वें अकेडमी अवॉर्ड्स यानी 93वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। इस साल ऑस्कर में नोमाडलैंड फिल्म का जलवा दिखा है। इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। साथ ही इस फिल्म ने बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड द फादर के लिए एंथनी हॉकिंस को मिला है।
विज्ञापन
इसके अलावा फिल्म नोमाडलैंड के लिए इस बार लो झाओ ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है। वह ऐसी दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार हासिल किया है। साथ ही लो झाओ यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत एवं एशियाई महिला हैं। यहां देखें किस फिल्म ने कौन सा अवॉर्ड जीता है...
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2021 विजेताओं की पूरी लिस्ट-
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- एनदर राउंड
बेस्ट निर्देशक- लो झाओ, फिल्म- नोमाडलैंड
बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले- द फादर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- यून यू-जंग (Yuh-Jung Youn) को मिनारी के लिए मिला
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- डैनियल कलूया को Judas and the Black Messiah के लिए मिला
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- एरिक मेसेर्समीडट को मैंक के लिए मिला
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- टेनेट
बेस्ट फिल्म एडिटिंग- साउंड ऑफ मेटल के लिए Mikkel E.G को मिला
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग- फाइट फॉर यू (जूदास एंड द ब्लैक मसीहा)
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- सोल
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- इफ एनीथिंग हैपेन आई लव यू
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- टू डिस्टेंट स्ट्रेंजर्स
बेस्ट साउंड- साउंड ऑफ़ मेटल के लिए जेमी बक्श, निकोलस बेकर, फिलिप ब्लैड, कार्लोस कोर्टेस और मिशेल कॉटनटॉलन
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट- कोलेट
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर- माई ऑक्टोपस टीचर