फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar winning Parasite Release March 27 on Amazon Prime Video With Hindi Audio English Subtitles

हिंदी में रिलीज होगी दुनिया भर में सराही गई फिल्म 'पैरासाइट', इस प्लेटफॉर्म पर होगा प्रसारण

Wed, 18 Mar 2020 12:35 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 18 Mar 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Oscar winning Parasite Release March 27 on Amazon Prime Video With Hindi Audio English Subtitles
पैरासाइट - फोटो : ट्विटर

साल 2019 की दुनिया भर में सबसे ज्यादा सराही गई कोरियाई फिल्म 'पैरासाइट' को अब सिनेमाघरों के बाद मोबाइल पर देखा जा सकेगा। अमेजॉन प्राइम वीडियो इस फिल्म को अपने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कोरियाई और अंग्रेजी सब्टाइटल के साथ अपने प्लेटफॉर्म पर 27 मार्च से प्रसारित करने के लिए तैयार है। अच्छी बात यह है कि हिंदी भाषियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से प्राइम वीडियो की तरफ से इस फिल्म को हिंदी में डब करके भी प्रसारित किया जा रहा है।

विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल पटकथा और सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म की शीर्ष चार श्रेणियों में ऑस्कर जीतकर फिल्म 'पैरासाइट' ने ऑस्कर के इतिहास में अपना नाम बड़े अक्षरों में लिख दिया है। यह फिल्म एक परिवार के चार बेरोजगार लोगों की कहानी है। इस परिवार के एक बेटे को परिवार के अच्छे भविष्य की आशा में ट्यूशन देने की नौकरी कराने का फैसला लिया जाता है। वह अपने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधे पर लेकर उस शहर के सबसे अमीर आदमी के यहां इंटरव्यू देने के लिए जाता है। वहां उसकी मुलाकात उस घर की सबसे खूबसूरत युवा औरत से होती है। इन दोनों की मीटिंग के दौरान ही कई अनहोनियों का जन्म होता है।
विज्ञापन

 

Oscar winning Parasite Release March 27 on Amazon Prime Video With Hindi Audio English Subtitles
पैरासाइट (फाइल फोटो) - फोटो : WWW.PARASITE-MOVIE.COM / BBC

बोंग जून हो के निर्देशन में बनी और उन्हीं की लिखी इस फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में 31 जनवरी को रिलीज किया गया था। इस फिल्म की तारीफ सुनने के बावजूद बहुत से लोग इसे देखने से वंचित रह गए। क्योंकि यह फिल्म मूल रूप से कोरियाई भाषा में ही रिलीज हुई थी। हिंदी भाषियों का ख्याल रखते हुए अब इस फिल्म को हिंदी में डब करके मोबाइल पर रिलीज किया जा रहा है।

फिल्म के भारत में रिलीज होने के बाद इसको सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया गया था। दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्माता पीएल थेनाप्पन ने पैरासाइट के निर्माताओं पर यह आरोप लगाया था कि 'पैरासाइट' की कहानी उनकी 1999 में आई फिल्म 'मिंसारा कन्ना' से चोरी की गई है। उन्होंने 'पैरासाइट' के निर्माताओं पर कानूनी कार्यवाही करने की भी बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed