फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar Winner Marvin Levy passes away at 96 Steven Spielberg long time Publicist

Marvin Levy: स्टीवन स्पीलबर्ग के सलाहकार रहे मार्विन लेवी का निधन, 96 की आयु में ऑस्कर विजेता ने ली अंतिम सांस

Wed, 09 Apr 2025 09:31 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 09 Apr 2025 09:31 AM IST
सार

Marvin Levy Death: स्टीवन स्पीलबर्ग के लंबे समय तक प्रचारक और सलाहकार रहे ऑस्कर विजेता मार्विन लेवी का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

विज्ञापन
Oscar Winner Marvin Levy passes away at 96 Steven Spielberg long time Publicist
96 साल की उम्र में मार्विन लेवी का हुआ निधन - फोटो : इंस्टाग्राम@amblin

विस्तार

मार्विन लेवी का निधन हो गया है। मार्विन ने निर्देशक स्पीलबर्ग की “ईटी द एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल”, “जुरासिक पार्क”, “शिंडलर्स लिस्ट”, “लिंकन” जैसी फिल्मों के साथ सफलता दिलाने में मदद की। यह सभी फिल्में इंडस्ट्री में सबसे सम्मानित मार्केटिंग पेशेवरों में से एक रहीं। मार्विन लेवी ऑस्कर विजेता प्राप्त करने वाले एकमात्र पीआर प्रतिनिधि थे।
विज्ञापन

 

कब हुआ मार्विन लेवी का निधन
डेडलाइन की एक खबर के अनुसार, मार्विन लेवी का 96 की उम्र में निधन हो गया है। मार्विन ने तकरीबन पांच सालों तक हॉलिवुड निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग के प्रचारक और सलाहकार का पद संभाला। वह स्पीलबर्ग की फिल्म निर्माण कंपनी एंबलिन एंटरटेनमेंट के प्रचारक थे। आउटलेट के अनुसार, मार्विन का निधन सोमवार, 7 अप्रैल को हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीलबर्ग ने जताया शोक
हाल ही में स्पीलबर्ग ने अपने प्रचारक और सलाहकार रहे मार्विन के निधन पर शोक जताया और साथ ही उनकी मीडिया हैंडलिंग की प्रशंसा की। डेडलाइन की एक खबर के अनुसार, स्पीलवर्ग ने कहा, 'मार्विन का जाना मेरे और इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकरसान है। वैसे तो यहां पर कई मीडिया अधिकारी हैं, लेकिन मार्विन जैसा कोई नहीं। मार्विन ने 50 से ज्यादा सालों तक सहयोग किया। वह मीडिया को बखूबी संभालना जानते थे, उनके जैसा कोई नहीं है।'
विज्ञापन

कब होगा अंतिम संस्कार
डेडलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्विन का अंतिम संस्कार 11 अप्रैल शुक्रवार की सुबह 10 बजे माउंट सिनाई में किया जाएगा। 

मार्विन का परिवार
मार्विन के परिवार में 73 साल की उनकी पत्नी कैरोल, उनके दो बेटे-डॉन और डग। उनके दो पोते ब्रायन और डैनियल हैं। मार्विन को अपने बेहतरीन काम के लिए 1994 में पब्लिसिस्ट गिल्ड का सर्वोच्च सम्मान, लेस मेसन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

यह भी पढ़ें:
South Films: 'SSMB 29'-'पेद्दी' के लिए उत्साहित फैंस, साउथ की कई फिल्मों के लिए मांगा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed