{"_id":"5fa27302467649221524966c","slug":"oscar-award-2020-ott-film-will-place-in-oscar-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी की वजह से ऑस्कर में हुआ बड़ा बदलाव, अब इन फिल्मों को भी मिलेगी जगह","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कोरोना महामारी की वजह से ऑस्कर में हुआ बड़ा बदलाव, अब इन फिल्मों को भी मिलेगी जगह
Wed, 04 Nov 2020 02:58 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 04 Nov 2020 02:58 PM IST
सार
- नामांकन के लिए स्ट्रीमिंग टाइटल्स को भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में शामिल करने की अनुमति दी है।
- कोरोना काल के चलते पुरस्कार सेरेमनी को पहले ही दो महीने के लिए टाल दिया गया है।
- मराठी फिल्म द विमाएपल' की ऑस्कर में नामांकित होने की संभावना है।
विज्ञापन
ऑस्कर
- फोटो : file photo
विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान जब दुनियाभर में सबकुछ थम गया था तब तमाम मल्टीप्लेक्स और थिएटर भी बंद थे। महामारी की वजह से सिनेमाघरों में कई फिल्मों की रिलीज टाल दी गई। इस दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म गुलजार रहा। अब फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए अपनी शर्तों में ढील दी है। पहली बार एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने नामांकन के लिए ऐसे स्ट्रीमिंग टाइटल्स को भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में शामिल करने की अनुमति दी है, जो सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं। अब तक सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में नामित फिल्म को नामांकन के लिए थिएटर में रिलीज होना जरूरी होता था।
विज्ञापन
कोरोना काल के चलते पुरस्कार सेरेमनी को पहले ही दो महीने के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में यह समारोह अब अगले साल 25 अप्रैल को आयोजित होगा। इसमें जनवरी 2020 से फरवरी 2021 के बीच रिलीज हुईं फिल्मों को शामिल किया जाएगा। इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा नेटफ्लिक्स को मिलने की उम्मीद है। उसके करीब 22 टाइटल ऑस्कर की दौड़ में हैं।
विज्ञापन
हालांकि तीन फिल्मों को इस बार ऑस्कर के लिए नामित होना निश्चित माना जा रहा है। जिसमें अभिनेता गैरी ओल्डमैन की फिल्म 'मैंक, जॉर्ज क्लूनी की फिल्म 'द मिडनाइट स्काई और एमी एडम्स और ग्लैन क्लोज की फिल्म 'किलबिली एल्ली' फिल्म शामिल है। ऑस्कर 2020 में नेटफ्लिक्स 24 नामांकन हासिल किए थे और दो ऑस्कर पुरस्कार जीते थे।
विज्ञापन
कोरोना के चलते 12 से 23 मई तक चलने वाला 73वां कान फिल्म फेस्टिवल पांच महीने टाला गया था। यह हाल ही में 27 अक्तूबर को छोटे रूप में तीन दिन के लिए आयोजित हुआ था। इसी तरह गोल्डन ग्लोब को भी टाल दिया गया है। हर साल के पहले रविवार को होने वाला यह पुरस्कार समारोह अगले साल 28 फरवरी को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में होगा।
अमेरिकी मैगजीन वैरायटी के मुताबिक, भारत से अंतरराष्ट्रीय फिल्म की श्रेणी में मराठी फिल्म द विमाएपल' ऑस्कर में नामांकित होने की संभावना है। मीरा नायर की फिल्म मानसून वेडिंग के बाद यह वेनिस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित दूसरी फिल्म है। गौरतलब है कि भारत में लॉकडाउन के पहले तक 29 फिल्में रिलीज हुई थीं। वहीं करीब 41 फिल्में कतार में हैं। इनमें से कई फिल्मों की रिलीज 2021 तक डाल दी गई है।
पढ़ें: ऑस्कर विजेता फिल्म ‘जोकर’ का नहीं हो सकेगा भारतीय टेलीविजन पर प्रसारण, सामने आई ये वजह