फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   oscar award 2014

घोषित हो गए ऑस्कर अवॉर्ड, जानिए किसको क्या मिला

Mon, 03 Mar 2014 01:12 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Mon, 03 Mar 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
oscar award 2014

लॉस एंजलिस के डॉब्ली थिएटर में हो रहे ऑस्कर्स समारोह में 'ग्रैविटी' अब तक 10 नामांकनों में से छह पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है जबकि अभिनेत्री लुपिटा न्योंगो को '12 ईयर्स ए स्लेव' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन


'ग्रैविटी' के लिए अलफोंसो कारोन को बेहतरीन निर्देशक का पुरस्कार मिला। इस फिल्म पांच अन्य श्रेणियों ऑस्कर अपने नाम किया है। वहीं '12 ईयर्स ए स्लेव' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे शुरू हुए समारोह में वैसे फिल्म 'ग्रैविटी' (Gravity) पूरी तरह छाई रही, और उसे 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' सहित कुल सात पुरस्कार हासिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुपिटा बनीं सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री

oscar award 2014

सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री वर्ग में लुपिटा न्योंगो को '12 ईयर्स ए स्लेव' के लिए ऑस्कर मिला।

तकनीकी वर्ग में दो अंतरिक्ष यात्रियों की कहानी, थ्री डी फ़िल्म ग्रैविटी का दबदबा रहा। फ़िल्म को विज़्युल इफ़ेक्ट्स, साउंड मिक्सिंग, साउंड एडिटिंग, सिनेमेटोग्राफ़ी, फ़िल्म एडिटिंग वर्गों में ऑस्कर मिले हैं।

इन पुरस्कारों पर भी नजर

oscar award 2014

इससे पहले जेरड लेटो को फ़िल्म 'डैलस बायर्स क्लब' के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता वर्ग में ऑस्कर मिला है। ये उनका पहला ऑस्कर नामांकन था। लेटो को अवॉर्ड अभिनेत्री एन हैथवे ने दिया।

कैथरिन मार्टिन को फ़िल्म द ग्रेट गैट्सबी के लिए कॉस्ट्यूम डिज़ाइन और प्रोडक्शन डिज़ाइन वर्गों में ऑस्कर से सम्मानित किया गया। इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन ने भी अभिनय किया है।

मेकअप और केश विन्यास के लिए डैलस बायर्स क्लब को दूसरा ऑस्कर मिला। ट्वेन्टी फ़ीट फ्रॉम स्टारडम को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर ऑस्कर अवॉर्ड मिला। ये फ़िल्म उन पुरुष और महिला गायकों के बारे में है जिन्होंने आज तक के कुछ सबसे मशहूर गानों में बैकअप गाया।

ओरिजिन्ल स्कोर वर्ग में स्टीवन प्राइस ने फ़िल्म ग्रैविटी के लिए ऑस्कर जीता। ओरिजन्ल सॉन्ग का ऑस्कर एनिमेटिड फ़िल्म फ़्रोज़न के गाने ''लेट इट गो'' के लिए क्रिस्टीन एंडरसन लोपेज़ और रॉबर्ट लोपेज़ के नाम रहा।

विदेशी भाषा फ़िल्म वर्ग में इटली की फ़िल्म द ग्रेट ब्यूटी को ऑस्कर मिला। फ़िल्म का निर्देशन पाउलो सोरेन्टीनो ने किया है।

किसको मिले कितने नामांकन

oscar award 2014

अमेरिकन हसल और ग्रैविटी को 10-10 नॉमिनेशन, ट्वेल्व ईयर्स ए स्लेव को नौ, कैप्टन फिलिप्स, डैलस बायर्स क्लब और नेब्रास्का को छह-छह और हर और द वुल्फ़ ऑफ़ वॉल स्ट्रीट को पांच-पांच नॉमिनेशन मिले हैं।

दो अंतरिक्ष यात्रियों की कहानी पर आधारित फ़िल्म ग्रैविटी के लिए सांड्रा बुलॉक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नामांकन मिला है। ये उनका दूसरा ऑस्कर नामांकन है। इससे पहले उन्हें 2010 में द ब्लाइंड साइड के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ऑस्कर मिला था।

फ़िल्म अमेरिकन हसल के लिए जैनिफ़र लॉरेंस को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री वर्ग में नामांकित किया गया है। 2013 में उन्हें सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ऑस्कर मिला था।

ऑस्कर पुरस्कार एक नजर में

oscar award 2014

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: 12 ईयर्स ए स्लेव
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: अलफोंसो कोरन (ग्रैविटी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: मैथ्यू मैक्कोनोगी (डलस बायर्स क्लब)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: केट ब्लैंचेट (ब्लू जैसमीन)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: जेरर्ड लेटो (डलस बायर्स क्लब)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: लुपिटा न्योंगो (12 ईयर्स ए स्लेव)
सर्वश्रेष्ठ अडैप्टिड स्क्रीनप्ले: 12 ईयर्स ए स्लेव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed