फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar 2021: Nomadland Wins Best Film Oscar Awards

Oscars 2021: नोमाडलैंड को मिला बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड

Mon, 26 Apr 2021 09:37 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Apr 2021 09:37 AM IST
सार

'नोमाडलैंड' को मिला बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड।
साल 2020 में आई थी फिल्म।
लो झाओ ने किया था निर्देशन।

 

विज्ञापन
Oscar 2021: Nomadland Wins Best Film Oscar Awards
ऑस्कर्स 2021: नोमाडलैंड - फोटो : Twitter

विस्तार

'नोमाडलैंड' (Nomadland) को बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। साल 2020 में आई 'नोमाडलैंड' एक अधेड़ उम्र की महिला की कहानी है, जो अपने पति की मौत के बाद खानाबदोश की जिंदगी जीती है। वो एक वैन में रहती है, अलग-अलग जगह काम करती है और अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में अपना बसेरा करती है।

विज्ञापन

 

सिर्फ यही नहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस फ्रांसेस मैकडॉर्मेंड (Frances McDormand) को बेस्ट लीड रोल के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म की निर्देशक लो झाओ ही इस फिल्म की लेखक, एडिटर और प्रोड्यूसर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'नोमाडलैंड' के लिए महिला फिल्म निर्देशक लो झाओ को इस वर्ष ऑस्कर फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। ऑस्कर पुरस्कारों के 93 सालों के इतिहास में ये अवॉर्ड जीतने वाली वो दूसरी महिला हैं।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए लो झाओ ने कहा, 'मैं इस दुनिया में जहां भी जिससे भी मिली हूं उनमें अच्छाइयां ही पाई हैं। ये अवॉर्ड उनके लिए है जो अच्छा बने रहने में यकीन रखते हैं और ऐसा बने रहने का साहस जिनके पास है भले ही ये कितना भी मुश्किल क्यों ना हो। ये अवॉर्ड आप सभी के लिए है, आप मुझे प्रेरणा देते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed