Liam Payne Dies: 'वन डायरेक्शन' फेम गायक लियाम पायने का निधन, होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से गई जान
'वन डायरेक्शन' के पूर्व स्टार लियाम पायने के प्रशंसकों के लिए दुखद खबर सामने आई है। गायक का 31 वर्ष की आयु में होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से निधन हो गया है।
विस्तार
पॉप बैंड 'वन डायरेक्शन' के पूर्व स्टार लियाम पायने के प्रशंसकों के लिए दुखद खबर सामने आई है। गायक का 31 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, लियाम पायने का निधन ब्यूनस आयर्स के एक होटल की तीसरे मंजिल से गिरकर हुआ। स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की कि यह घटना पलेर्मो में कोस्टा रिका स्ट्रीट के एक होटल में हुई। इस खबर ने उनके प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया है। जानकारी से परिवार समेत करीबी दोस्त भी सकते में हैं।
रिपोर्ट्स में बड़ा दावा
ब्यूनस आयर्स मीडिया के अनुसार, पूर्व 'वन डायरेक्शन' सदस्य और एकल कलाकार लियाम पायने की ब्यूनस आयर्स में एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई है। इस खबर की घोषणा बुधवार, 16 अक्तूबर को की गई। वहीं, अर्जेंटीना के प्रमुख समाचार पत्रों, ला नेसियोन और क्लेरिन ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक शख्स ड्रग्स और शराब के नशे में था। इसके बाद पुलिस होटल पहुंची। होटल मैनेजर ने कहा कि उन्होंने होटल के पीछे तेज आवाज सुनी और जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि एक शख्स अपने कमरे की बालकनी से गिरा हुआ था। आपातकालीन चिकित्सा कर्मियों ने बाद में पायने की मौत की पुष्टि की।
Alia Bhatt: बेटी राहा कपूर को अपनी और रणबीर की ये खास फिल्म दिखाना चाहती हैं आलिया भट्ट, बोलीं- गर्व नहीं है..
म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
ब्रिटिश गायक के निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एमटीवी की लैटिन अमेरिकी शाखा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'हमारा दिल टूट गया है और हम उनके परिवार और प्रियजनों के लिए रोशनी और ताकत की कामना करते हैं।'
Liam Payne Dies: 'वन डायरेक्शन' फेम गायक लियाम पायने का निधन, होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से गई जान
Liam Payne has reportedly passed away, aged 31 💔 Our thoughts are with all of his loved ones 🕊️#liampayne #onedirection #mtvceleb pic.twitter.com/9ZXILP9ijR
— MTV UK (@MTVUK) October 16, 2024
बॉय बैंड से अलग होकर बनाया एकल करियर
लियाम पायने हैरी स्टाइल्स, जैन मलिक, लुइस टॉमलिंसन और नियाल होरान के साथ प्रतिष्ठित बॉय बैंड 'वन डायरेक्शन' के हिस्से के रूप में प्रसिद्ध हुए। समूह ने 2010 में 'द एक्स फैक्टर' पर गठन किया और 2015 में एक अंतराल की घोषणा की। पायने ने बाद में एक एकल करियर बनाया और 2019 में अपना पहला एल्बम 'एलपी 1' जारी किया, उसके बाद इस साल मार्च में 'टियरड्रॉप्स' जारी किया।
Femina Miss India 2024: मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024, नंदिनी गुप्ता ने पहनाया ताज
पिछले साल किया था शराब छोड़ने का एलान
लियाम शराब और आत्मघाती विचारों से अपनी लड़ाई के बारे में स्पष्टवादी थे। पिछले साल ही, उन्होंने साझा किया था कि उन्होंने तीन महीने से अधिक समय से शराब को हाथ नहीं लगाया है। लियाम ने कहा था, 'अब मुझे 100 दिनों से ज्यादा हो गए हैं, मैंने शराब नहीं पी। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। इस दौरान प्रशंसकों का समर्थन अविश्वसनीय रहा है।'