{"_id":"5f85e39e8ebc3e9b7965a86f","slug":"nicole-kidman-2001-horror-movie-the-others-is-getting-a-remake","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकोल किडमैन की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'द अदर्स' का बनने जा रहा रीमेक","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
निकोल किडमैन की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'द अदर्स' का बनने जा रहा रीमेक
Tue, 13 Oct 2020 10:57 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
'द अदर्स'
- फोटो : File Photo
यूनिवर्सल और सेंटिएंट एंटरटेनमेंट निकोल किडमैन की हॉरर फिल्म 'द अदर्स' का रीमेक बनाने जा रहा है। अलेहांद्रो अमेनाबार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अंत बेहद हैरान कर देने वाला था। उस समय इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर $ 200 मिलियन से अधिक की कमाई की थी।
विज्ञापन
फिल्म की कहानी ग्रेस (मां) की थी जो एक पुराने बंगले में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। दोनों बच्चों को रौशनी से समस्या होती है, इसलिए घर में परदे लगाए जाते हैं। धीरे-धीरे घर में कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं जिससे ग्रेस को लगता है कि उनके घर में मर चुके लोगों के भूत हैं। इसी छानबीन में जब सच निकल कर सामने आता है, तो देखने वाला हैरान रह जाता है।
विज्ञापन
खबर है कि इस रीमेक में ग्रेस की ही कहानी दिखाई जाएगी। इस मामले में कास्ट को लेकर अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रीमेक का निर्माण रेनी टैब और क्रिस्टोफर टफिन द्वारा किया जाएगा। यह फिल्म निकोल की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है।
विज्ञापन