दुनिया के सबसे बड़े रैपर को डेट कर रही हैं निकी मिनाज, यह रहा सबूत
बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड हर जगह स्टार के बीच चल रही डेटिंग की खबरें फैंस के लिए बेहद उत्साहजनक साबित होती हैं। इस कड़ी में अब अमेरिका के दो बड़े रैपर्स की लव स्टोरी की खबरें सामने आ रही हैं।
निकी मिनाज और एमिनेम न सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया के सबसे बड़े रैपर्स में से एक हैं। खबर आ रही है कि आज कल यह दोनों एक दूसरे के प्यार में गोते लगा रहे हैं। फैंस को इनके प्यार की भनक तब लगी जब एमिनेम के सुपरहिट गाने 'बिग बैंक' में निकी ने गेस्ट अपीयरेंस दी।
इनके बीच प्यार की खबरों ने तब और तूल पकड़ा जब निकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एमिनेम का जिक्र करते हुए एक रेप किया। निकी के इस वीडियो पोस्ट पर एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तो क्या निकी एमिनेम को डेट कर रही हैं?' इसके अलावा एक और फैन ने लिखा, 'बेस्ट ऑफ लक तुम एमिनेम को डेट कर रही हो'
#BIGBANK OUT NOW!!!!!! @yg @2chainz @bigsean 🔥🔥🔥🔥🔥 Told’em I met Slim Shady. Bagged a EM!!! 🤑💵💸🤫
A post shared by Barbie® (@nickiminaj) on
फैंस की इस कमेंट के कुछ देर बाद निकी ने खुलासा करते हुए लिखा, 'येस।' निकी ने आगे कई कमेंट्स के जवाब दिए। इनमें से सबसे खास यह रहा कि उन्होंने लिखा, 'हम अपने रिलेशनशिप को जब तक उजागर नहीं करना चाहते थे जब तक शादी के बंधन में न बंध जाएं।'