फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Netflix donates Rs 7 and half crores to help daily wage workers in India

दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आया नेटफ्लिक्स, 7.5 करोड़ रुपये का किया योगदान

Sat, 04 Apr 2020 12:29 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 04 Apr 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Netflix donates Rs 7 and half crores to help daily wage workers in India
नेटफ्लिक्स - फोटो : नेटफ्लिक्स

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन और कोरोना वायरस का बड़ा असर सिनेमा पर देखने को मिल रहा है। ठप्प पड़े सिनेमा के चलते दिहाड़ी मजदूरों की आफत हो गई है। ऐसे में एक तरफ जहां कई संस्थान उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं तो वहीं अब नेटफ्लिक्स ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन


दरअसल नेटफ्लिक्स ने भारतीय सिनेमा से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए पीजीआई (प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया) को साढ़े सात करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। जिससे बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजूदरों की मदद हो सके।
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हम टीवी और फिल्म निर्माण में सबसे मुश्किल काम करने वाले श्रमिकों (जिनमें इलेक्ट्रीशियन से लेकर कारपेंटर, बाल और मेकअप कलाकार से स्पॉटब्वॉय तक शामिल हैं) का समर्थन करने के लिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के साथ मदद के लिए आगे आए हैं। भारत में ये सभी हमेशा नेटफ्लिक्स की सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। अब हम ऐसे में हम अपना कर्तव्य निभाना चाहते हैं और उन लोगों की मदद करना चाहते हैं जिन्हें इस वक्त हमारी सबसे अधिक जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीजीआई (प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया) के प्रेसिडेंट सिद्धार्थ रॉय कपूर ने नेटफ्लिक्स की इस मदद की तारीफ की है। सिद्धार्थ का कहना है कि हम नेटफ्लिक्स के आभारी हैं जो इस मुश्किल के वक्त में वो मदद के लिए आगे आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed