{"_id":"5f06d6695bca841be9418d58","slug":"naya-rivera-missing-news-in-hindi-glee-actor-naya-rivera-missing-after-swimming-accident-in-lake-piru","type":"story","status":"publish","title_hn":"झील से लापता हुईं अभिनेत्री नाया रिवेरा, चार साल के बेटे ने बताया- 'तैरने गईं और वापस नहीं आईं'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
झील से लापता हुईं अभिनेत्री नाया रिवेरा, चार साल के बेटे ने बताया- 'तैरने गईं और वापस नहीं आईं'
Thu, 09 Jul 2020 02:07 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 09 Jul 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
नाया रिवेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नाया रिवेरा के बारे में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। उनके कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में लेक पीरू झील से लापाता होने की खबर है। वह वहीं अपने चार साल के बेटे के साथ स्विमिंग करने गई हुई थीं, लेकिन वह वापस नहीं आईं। इस बात की जानकारी वेंचुरा काउंटी के शेरिफ विभाग ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
विज्ञापन
नाया रिवेरा को लेकर विभाग ने दो ट्वीट किए हैं। विभाग ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'पीरू झील में संभावित डूबने वाले शख्स की तलाश कर रहे हैं।' वहीं दूसरे ट्वीट में विभाग ने बताया, 'लापता होने वाली शख्स की पहचान 33 साल की नाया रिवेरा के रूप में हुई है, तलाश जारी है।' नाया रिवेरा की झील में हेलीकॉप्टर के जरिए भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
The missing person at Lake Puru has been identified as Naya Rivera, 33, of Los Angeles. SAR operation will continue at first light. @VCAirUnit @fillmoresheriff @Cal_OES pic.twitter.com/bC3qaZS3Ra
विज्ञापन विज्ञापन— Ventura Co. Sheriff (@VENTURASHERIFF) July 9, 2020
वहीं पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि नाया रिवेरा अपने चार साल के बेटे के साथ किराए पर नाव लेकर स्विमिंग के लिए निकली थीं। काफी देर तक जब वह नाव लेकर वापस नहीं आईं तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद नाव में से नाया रिवेरा लापाता थीं लेकिन उनका अकेला चार साल का बेटा नाव में मौजूद था।
वहीं नाया रिवेरा के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां स्विमिंग के लिए पानी में कूदीं लेकिन फिर वह वापस नहीं आ पाई। फिलहाल पुलिस ने अपनी तलाश जारी रखी हुई है, लेकिन पुलिस नाया रिवेरा को अपनी ओर से मरा हुआ मान रही है। आपको बता दें कि नाया रिवेरा ने हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह म्यूजिक सीरीज ग्ली से सबसे ज्यादा मशहूर हुई थीं।