{"_id":"5e393a658ebc3ee5fa05cb7e","slug":"mulan-final-trailer-by-disney","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिज्नी ने जारी किया 'मुलान' का धमाकेदार ट्रेलर, होली के तुरंत बाद बड़े परदे पर उतरेगी कालजयी योद्धा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
डिज्नी ने जारी किया 'मुलान' का धमाकेदार ट्रेलर, होली के तुरंत बाद बड़े परदे पर उतरेगी कालजयी योद्धा
Tue, 04 Feb 2020 03:06 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 04 Feb 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
एक्ट्रेस लियू याइफी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म निर्माता कंपनियों में से एक डिज्नी ने अपनी अगली फिल्म 'मुलान' का तड़कता-भड़कता अंतिम ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें भरपूर मारधाड़, तलवारबाजी और चीनीयों की लड़ने की अनोखी कला का बेहतरीन प्रदर्शन होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की निर्देशक और पटकथा लेखक निकोला जीन कैरो के निर्देशन में बनी यह फिल्म चीन की एक महान काल्पनिक महिला योद्धा हुआ मुलान के जीवन पर आधारित है, जिसने अपने बीमार पिता को लड़ने के दौरान मरने से बचाने के लिए खुद को एक लड़का बनाकर युद्धभूमि में झोंक दिया था।
विज्ञापन
हुआ मुलान की कहानी के अनुसार चीन के इतिहास में यह योद्धा उस समय पैदा हुई जब चीन पर उत्तरी घुसपैठियों ने आक्रमण कर दिया था। अपने राज्य को बचने के लिए तत्कालीन राजा ने अपनी कम सेना को ध्यान में रखते हुए अपने राज्य के हर एक घर से एक लड़ाकू योद्धा लेने के लिए मुनादी पिटवाई। सेना का प्रतिष्ठित योद्धा हुआ झोउ उस वक्त अच्छी हालत में नहीं होता, तो उसे युद्ध में जाने से रोकने के लिए उसकी बेटी हुआ मुलान सेना में हुआ झोउ का लड़का हुआ जुन बनकर अपने पिता की जगह लेती है, और अलौकिक शक्तियों से परिपूर्ण दुश्मनों को अपनी ताकत, हिम्मत और बुद्धिमत्ता से मात देती है।
विज्ञापन
इस फिल्म की पटकथा रिक जाफा, अमांडा सिल्वर, लॉरेन हाइनेक और एलिजाबेथ मार्टिन ने लिखी है, और फिल्म को वाल्ट डिज्नी पिक्चर्स ने निर्मित किया है। फिल्म में मुलान का मुख्य किरदार अमेरिकन-चाइनीज अभिनेत्री लियू यिफेई ने निभाया है। उनके साथ डोनी येन, जेसन स्कॉट ली, योसन एन, गोंग ली, और जेट ली सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।
बता दें कि आज से 22 साल पहले 'मुलान' के इस काल्पनिक किरदार के आधार पर डिज्नी इससे पहले एक एनिमेटेड फिल्म बना चुका है, जिसे 1998 में दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, और सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामित भी किया गया था।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन