फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Mithoon Ricky Kej come together for Indo-Hollywood musical film Millionaires of Love deets inside

Millionaires of Love: 'मिलिनेयर्स ऑफ लव' के लिए साथ आए मिथुन-रिकी केज, इंडो-हॉलीवुड म्यूजिकल फिल्म का हुआ एलान

Sun, 18 Feb 2024 12:37 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 18 Feb 2024 12:37 AM IST
सार

इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म की 60 प्रतिशत शूटिंग राजस्थान में होगी। फिल्म में चार गाने हैं। शनिवार को मुंबई में इस फिल्म की घोषणा की गई। कार्यक्रम में निर्माता मुकेश पारिख के साथ मिथुन, रिकी केज और मोहम्मद फैज नजर आए। 

विज्ञापन
Mithoon Ricky Kej come together for Indo-Hollywood musical film Millionaires of Love deets inside
रिकी केज, मिथुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज और मिथुन जल्द ही पहली इंडो-हॉलीवुड म्यूजिकल फिल्म 'मिलिनेयर्स ऑफ लव' के लिए साथ काम करने जा रहे हैं। शनिवार को मुंबई में इस फिल्म की घोषणा की गई। कार्यक्रम में निर्माता मुकेश पारिख के साथ मिथुन, रिकी केज और मोहम्मद फैज नजर आए। फिल्म का निर्माण अमेरिकी लेखक-निर्माता मुकेश पारिख कर रहे हैं। वहीं, इसके सह-निर्माता सोमेंद्र हर्ष हैं। 

विज्ञापन

Richa Chadha: प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद ऋचा चड्ढा ने साझा किया खूबसूरत वीडियो, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

विज्ञापन

रिकी केज ने कही दिल की बात

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी दो बार के फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता मिथुन के कंधों पर है, जबकि रिकी केज फिल्म के गेस्ट कंपोजर हैं। फिल्म के गीतकार सईद कादरी हैं। राजस्थान की सच्ची कहानी पर आधारित यह फिल्म कभी न हार मानने वाले सपनों की थीम पर आधारित है। रिकी केज ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, "मिलिनेयर्स ऑफ लव, एक खूबसूरत इंडियन-वेस्टर्न को-प्रोडक्शन फिल्म है। मिथुन इसके संगीत निर्देशक हैं और मैंने गेस्ट कंपोजर के रूप में एक गाना बनाया है। मैं ऐसा करके खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह विशेष गाना पूरब और पश्चिम का मिश्रण है। इसमें राजस्थान के लोक संगीतकार, आधुनिक संगीतकार और सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा शामिल हैं। हमने गीत की रिकॉर्डिंग लगभग पूरी कर ली है और मैं इसे दुनिया के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सईद कादरी ने बहुत ही खूबसूरती से इस गाने को बोल लिखे हैं। इसके सिंगर फैज हैं जो एक एक रियलिटी शो विजेता हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि यह एक विनिंग कॉम्बिनेशन है और मैं इसके लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूं।"

विज्ञापन

फिल्म को लेकर मिथुन उत्साहित 

वहीं, गायक मिथुन ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि एक कलाकार के अंदर हमेशा एक अलग रास्ता चुनने की भूख होती है। इस फिल्म की कहानी मुकेश ने बहुत शिद्दत से लिखी है और यह उनके दिल के बहुत करीब है। जीवन में ऐसे क्षण बहुत कम ही आते हैं।'' 

विज्ञापन

सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म

इस इंडो-हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में बोलते हुए मुकेश पारिख ने कहा, "फिल्म में प्रतिभाओं का मिश्रण है। मैंने बड़े पैमाने पर शोध करने के बाद सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म की कहानी लिखी। मुकेश ने बताया कि उनका पसंदीदा राज्य राजस्थान है। इसी वजह से उन्होंने इस सच्ची कहानी को पेश करने का फैसला किया। 

राजस्थान में होगी 60 प्रतिशत शूटिंग

सईद कादरी ने साझा किया कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने राजस्थान की भूमि का कर्ज चुकाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में जन्म लेने की वजह से वे इसकी मिट्टी और इसकी कहानियों से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। वहीं, फिल्म के अभिनेता अनूप सोनी ने बताया कि फिल्म की कहानी और इसके पात्रों के बारे में जानकर उन्होंने तुरंत इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी थी। फिल्म के लिए गाना गाने वाले मोहम्मद फैज ने उन्हें इतना बड़ा मौका देने के लिए मुकेश का आभार व्यक्त किया। इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म की 60 प्रतिशत शूटिंग राजस्थान में होगी। फिल्म में चार गाने हैं।
Pushpa: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा, निर्माताओं ने जाहिर की खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed