फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Miriam Haley Takes the Stand Once More in Harvey Weinstein Me Too Retrial

Miriam Haley: हार्वे वीनस्टीन के खिलाफ मीरियम हेली ने फिर दी गवाही, अदालत में सुनाई आपबीती

Wed, 30 Apr 2025 08:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 30 Apr 2025 08:32 AM IST
सार

Harvey Weinstein MeToo Retrial: मीरियम हेली ने हार्वे वीनस्टीन के खिलाफ एक बार फिर से अदालत में गवाही दी है। शुरुआत में वह अदालत जाने में हिचक रही थीं, लेकिन आखिरकार फिर से वह अपना बयान देने के लिए तैयार हो गईं।

विज्ञापन
Miriam Haley Takes the Stand Once More in Harvey Weinstein Me Too Retrial
मिरियम हेली, हार्वे वीनस्टीन - फोटो : एक्स, इंस्टाग्राम

विस्तार

न्यूयॉर्क की एक अदालत में मंगलवार (29 अप्रैल) को हार्वे वीनस्टीन के खिलाफ चल रहे मीटू मामले की दोबारा सुनवाई में मीरियम हेली ने अपनी गवाही दी। हेली ने कोर्ट में कहा कि वीनस्टीन ने जुलाई 2006 में उनके साथ जबरदस्ती यौन शोषण किया था। 47 वर्षीय हेली ने साफ कहा कि उनकी वीनस्टीन के प्रति कोई रोमांटिक या यौन रुचि नहीं थी। वह केवल काम की तलाश में उनसे मिली थीं।

विज्ञापन

DC vs KKR: सुनील शेट्टी ने बांधे दामाद केएल राहुल की तारीफों के पुल

विज्ञापन

कान फिल्म फेस्टिवल में हुई थी पहली मुलाकात

हेली ने अदालत से कहा कि कथित घटना से दो महीने पहले मई 2006 में वह फ्रांस के कान फिल्म फेस्टिवल में वीनस्टीन से मिली थीं। वहां वह वीनस्टीन के होटल रूम में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में नौकरी के अवसरों पर बात करने गई थीं, लेकिन वीनस्टीन ने जल्द ही बातचीत को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। हेली ने कहा, “उन्होंने मेरे पैरों पर टिप्पणी की और सुझाव दिया कि हम एक-दूसरे को मसाज दें।” हेली ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया और रोते हुए कमरे से बाहर निकल गईं। उन्होंने कहा, “मैं हैरान थी, मुझे अपमानित महसूस हुआ। मुझे लगा कि वह मुझे बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं ले रहे थे।”
Gary Oldman: 30 साल पहले कौन सी हरकत के लिए गेरी ने डेमी मूर से माफी मांगी, जवाब में एक्ट्रेस ने क्या कहा?

अदालत में साझा की बचपन की कड़वी यादें

हेली ने अपनी गवाही की शुरुआत अपने बचपन की दर्दनाक यादों से की। उन्होंने साझा किया कि फिनलैंड और स्वीडन में उनका बचपन अच्छे माहौल में नहीं बीता है। बाद में उनकी रुचि परफॉर्मिंग आर्ट्स में बढ़ी और वह फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोडक्शन असिस्टेंट काम करने लगीं। वह मशहूर “रॉकी हॉरर पिक्चर शो” के निर्माता माइकल व्हाइट की असिस्टेंट भी रहीं।

विज्ञापन

वीनस्टीन के खिलाफ दोबारा दी गवाही

यह दूसरी बार है जब हेली वीनस्टीन के खिलाफ गवाही दे रही हैं। 2020 में हुई पहली सुनवाई में भी उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई थी। पिछले साल न्यूयॉर्क की अपील कोर्ट ने वीनस्टीन की 23 साल की सजा को रद्द कर नया मुकदमा चलाने का आदेश दिया था, क्योंकि पहली सुनवाई में जज के कुछ फैसले पक्षपातपूर्ण पाए गए थे। हेली शुरू में दोबारा गवाही देने से हिचक रही थीं, लेकिन आखिरकार वह अदालत में पेश होने के लिए तैयार हो गईं। अदालत में हेली ने वीनस्टीन की ओर देखने से परहेज किया। केवल जब अभियोजक ने उन्हें वीनस्टीन की पहचान करने को कहा तब उन्होंने उनकी ओर इशारा किया। 73 वर्षीय वीनस्टीन अपने वकीलों के बीच बैठे थे और हेली की ओर देख रहे थे।

वीनस्टीन के वकीलों का विरोध

हेली की गवाही शुरू होते ही वीनस्टीन के वकीलों ने उनके बचपन के अनुभवों पर बात करने का विरोध किया। उनका कहना था कि ये जानकारी मामले से जुड़ी नहीं है और जूरी को भ्रमित कर सकती है। हालांकि, जज ने हेली को जवाब देने की इजाजत दी। हेली ने संक्षिप्त रूप से भावुक होते हुए खुद को संभाला और गवाही जारी रखी।

तीन महिलाओं ने लगाए हैं आरोप

वीनस्टीन पर तीन महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। हेली के अलावा वीनस्टीन के खिलाफ काजा सोकोला और जेसिका मान गवाही देने की उम्मीद है। वहीं, वीनस्टीन ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उन्होंने कभी किसी के साथ दुष्कर्म या यौन शोषण नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed