Gary Oldman: 30 साल पहले कौन सी हरकत के लिए गेरी ने डेमी मूर से माफी मांगी, जवाब में एक्ट्रेस ने क्या कहा?
हाल ही में हॉलीवुड एक्टर गेरी ओल्डमैन ने एक पुराना किस्सा साझा किया। 30 साल पहले फिल्म ‘द स्कारलेट लेटर’ के सेट पर गेरी ने डेमी मूर के साथ ऐसा व्यवहार किया, जिसके लिए वह शर्मिंदा भी हुए। इसके लिए एक्ट्रेस से माफी भी मांगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 1995 में एक हॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई ‘द स्कारलेट लेटर’। इस फिल्म में गेरी ओल्डमैन और डेमी मूर ने लीड रोल किए थे। यह फिल्म इसी नाम के चर्चित नॉवेल पर बेस्ड थी। इस फिल्म के सेट पर डेमी के साथ गेरी ओल्डमैन ने काफी खराब व्यवहार किया था।
शराब के नशे में शूटिंग की
हाल ही में रेडियो टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में गेरी ओल्डमैन बताते हैं, ‘मैं उस समय शराब का आदी था और बहुत बुरे दौर से गुजर रहा था। मैं लंच टाइम पर खूब सारी शराब पी लेता था। इसके बाद सेट पर आकर सीन शूट करता था। अगले दिन मुझे अहसास होता कि जो किया वो गलत था। ऐसे में मैंने डेमी मूर से माफी मांगी। मैंने डेमी से कहा कि शायद तुम मुझसे नफरत करती होगी, मुझे माफ कर दो। इस पर डेमी का जवाब था, ‘मैं तुमसे नफरत नहीं करती हूं, बस तुम्हारी हालत देखकर निराश हूं।’
आगे चलकर छोड़ दी बुरी आदत
गेरी बताते हैं कि साल 1997 शराब पीने की आदत के कारण वह मरने के कगार पर पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया। अब वह एक घूंट भी शराब का नहीं लेते हैं। गेरी कहते हैं, ‘शराब छोड़ने के बाद जिंदगी और करियर दोनों बदल गए। तीन बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन हुआ। ‘द डार्केस्ट ऑवर’ में विंस्टन चर्चिल के रोल के लिए साल 2018 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।’