फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Miley Cyrus looks Back At Show Hannah Montana Days In Music Video Younger You

‘यंगर यू’ म्यूजिक वीडियो में माइली साइरस ने बचपन की यादें कीं साझा, गाना सुनकर इमोशनल हुए फैंस

Sun, 29 Mar 2026 11:07 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 29 Mar 2026 11:07 AM IST
सार

Miley Cyrus Music Video Younger You: माइली साइरस का नया म्यूजिक वीडियो ‘यंगर यू’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस म्यूजिक वीडियो के जरिए माइली ने पुरानी यादों को फैंस के साथ साझा किया है।

विज्ञापन
Miley Cyrus looks Back At Show Hannah Montana Days In Music Video Younger You
माइली साइरस - फोटो : इंस्टाग्राम@mileycyrus

विस्तार

सिंगर, एक्ट्रेस माइली साइरस टीनएज में शो ‘हैना मोंटाना’ शो से काफी मशहूर हुईं। इस शो की 20वीं एनिवर्सरी से पहले माइली ने अपना एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है। इसमें अपने पुराने दिनों को सिंगर ने याद किया है। साथ ही फैंस के लिए भी एक खास मैसेज लिखा है। 

विज्ञापन

माइली ने फैंस के लिए लिखा खास मैसेज 
माइली साइरस ने इंस्टाग्राम पर अपना म्यूजिक वीडियो ‘यंगर यू’ शेयर किया। साथ ही फैंस के लिए कैप्शन में एक स्पेशल मैसेज लिखा है। वह लिखती हैं, ‘मैं आपके साथ ‘हैना मोंटाना’ शो के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाना चाहती हूं। यह गाना आपके लिए है। उस जिंदगी के लिए शुक्रिया जिसमें हम साथ-साथ बड़े हुए हैं। मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी।’ 

विज्ञापन

आगे वह लिखती हैं, ‘म्यूजिक वीडियो ‘यंगर यू’ सामने आ गया है।’ बता दें कि हाल ही में माइली को उनके म्यूजिक के लिए इनोवेटर अवॉर्ड भी मिला है।  

ये खबर भी पढ़ें: क्या टॉम हॉलैंड से शादी करने को लेकर कंफ्यूज हैं जेंडाया? बोलीं- मुझे पता नहीं परफेक्ट मैरिज जैसी चीज होती है 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus)


वीडियो में क्या है खास? 
म्यूजिक वीडियो में माइली अपने सफर के बारे में सोचती हुई दिख रही हैं। इसमें वह अपने बचपन को लेकर बात करती हैं। यह गाना, यह आप जैसे हैं, वैसे ही बड़े होने के बारे में बताता है। वीडियो में ही माइली को हॉलीवुड में गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है। गाने में उनके शुरुआती दिनों के पुराने क्लिप बीच-बीच में दिखाए गए हैं। विजुअल्स में 2009 में रिली हुई ‘हैना मोंटाना’ फिल्म के कुछ सीन्स भी शामिल हैं। इस गाने को सुनकर माइली साइरस के फैंस इमोशनल हुए। माइली की इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस ने गाने को दिल को छू लेने वाला बताया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed