Marvel Studios: इंतजार खत्म! इस दिन सिनेमाघरों में आएगी 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'
फिल्म में दर्शकों को मल्टीवर्स ट्रैक देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से इंसानों की दुनिया खतरे में आ जाएगी।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' को आखिरकार सिनेमाघरों में आने में केवल एक महीना रह गया है। प्रशंसकों को लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद कुछ दिनों पहले मार्वल स्टूडियोज ने इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया था। बेनेडिक्ट कंबरबैच स्टारर यह फिल्म भारत में छह मई को रिलीज होगी। मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्टर डॉक्टर स्ट्रेंज पर आधारित सुपरहीरो फिल्म का यह दूसरा पार्ट होगा। अब इस बात की पुष्टि मार्वल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कर दी है। अब देखना यह होगा कि क्या डॉक्टर स्ट्रेंज दुनिया को बचाने की अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से निभा पाएंगे या नहीं।
जिस दिन से मार्वल ने पहली बार 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' की घोषणा की है, उसी दिन से प्रशंसक 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के इस दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब प्रशंसकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' भारत में 6 मई, 2022 को छह भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। मार्वल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी है कि "डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस 6 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जरूर देखें।"
बता दें कि इस फिल्म में दर्शकों को मल्टीवर्स ट्रैक देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से हमारी दुनिया खतरे में आ जाएगी। यह फिल्म साल 2016 में आई 'डॉक्टर स्टेंज' का दूसरा पार्ट है। सैम राइमी द्वारा निर्देशित 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में बेनेडिक्ट कंबरबैच, चिवेटेल इजीओफोर, एलिजाबेथ ऑलसेन, बेनेडिक्ट वोंग, जोचिटल गोमेज, माइकल स्टहलबर्ग और रेचल मैकएडम्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।