फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marvel Studios tease three upcoming Disney+ series Falcon and Winter Soldier Loki and WandaVision

डिज्नी के मार्वल सीरीज की पहली झलक आई सामने, टीजर में सुपरहीरोज का दिखा हैरतअंगेज अंदाज

Tue, 04 Feb 2020 04:01 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 04 Feb 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Marvel Studios tease three upcoming Disney+ series Falcon and Winter Soldier Loki and WandaVision
'फॉल्कन एंड विंटर सोल्जर' - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे इंतजार के बाद डिज्नी प्लस ने मार्वल शो से जुड़ा एक चौंकाने वाला टीजर जारी किया है। 30 सेकेंड के इस टीजर में 'द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर', 'वांडाविजन' और 'लोकी' की झलक देखने को मिल रही है। फैंस को इस बात की सुगबुगाहट तो पहले से ही थी कि आने वाले मार्वल शो की पहली झलक में नई फुटेज देखने को मिल सकती है, जिसमें 'द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर' नजर आएंगे। टीजर के सामने आने के बाद यह अंदाजा सही भी निकला लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस नई फुटेज में 'वांडाविजन' और 'लोकी' के हिस्से वाले शो की झलक भी साथ देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन

Marvel Studios tease three upcoming Disney+ series Falcon and Winter Soldier Loki and WandaVision
वांडाविजन - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो की शुरुआत में कैप्टन अमेरिका की ढाल नजर आती है।  यह ढाल एक पेड़ में धसी होती है जिसे फाल्कन निकालता है और फिर उसे दूर फेंकते हुए अभ्यास करता है। दूसरे हिस्से में विंटर सोल्जर की एंट्री होती है जो बैरोन जेमो पर बंदूक ताने खड़ा होता है। तीसरे हिस्से में विजन और वांडा की झलक मिलती है जो एक साथ रह रहे हैं। देखने से यह झलक पुराने समय की प्रतीत होती है। जिसके भिन्न-भिन्न रूप नजर आते हैं जो एक बार में ही समझ पाना मुश्किल प्रतीत होता है।  इन दृश्यों के बाद स्क्रीन पर एक पंक्ति लिख कर आती है कि ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है। इसके बाद कैप्टन अमेरिका जैसी ड्रेस पहने किसी व्यक्ति की एक मैदान में एंट्री होती है। वीडियो के आखिरी हिस्से में लोकी किसी समय काल रूपी जेल में कैद नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Marvel Studios tease three upcoming Disney+ series Falcon and Winter Soldier Loki and WandaVision
लोकी - फोटो : सोशल मीडिया

उम्मीद है कि आने वाले समय में डिज्नी प्लस, मार्वल के दूसरे सुपरहीरोज पर आधारित शो भी लाएगा।  गौरतलब है कि 'वांडाविजन' और 'फॉल्कन एंड विंटर सोल्जर' इस साल दस्तक देगी वहीं 'लोकी' के लिए दर्शकों को 2021 का इंतजार करना पड़ेगा। इस टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी काफी उत्सुकता देखी जा रही है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed