{"_id":"5c6e777abdec22739a5bfacd","slug":"marvel-studios-has-now-released-a-new-promo-for-captain-marvel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: मार्वेल स्टूडियोज ने जारी किया कैप्टन मार्वेल का नया प्रोमो","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Video: मार्वेल स्टूडियोज ने जारी किया कैप्टन मार्वेल का नया प्रोमो
Thu, 21 Feb 2019 03:33 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 21 Feb 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन मार्वेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुचर्चित फिल्म कैप्टन मार्वेल की रिलीज में सिर्फ दो ही हफ्ते ही बचे हैं। एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम में भी कैप्टन मार्वेल का अहम किरदार होने वाला है।
तीन साल पहले फिल्म रूम के लिए बेस्ट एक्टर-फीमेल का ऑस्कर जीतने वाली ब्री लारसन इस बार कैप्टन मार्वेल का किरदार निभा रही हैं। पोस्टर्स, टीजर और ट्रेलर रिलीज करने के बाद अब कैप्टन मार्वेल का नया प्रोमो जारी किया गया है। 'राइज' टीवी स्पॉट नाम का ये नया प्रोमो कैप्टन मार्वेल की उत्पत्ति को दिखाता है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं एवेंजर्स: एंडगेम एवेंजर्स फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी। मार्वेल स्टूडियो द्वारा हाल ही में जारी किए गए 45 सेकेंड के एक वीडियो क्लिप में निक फ्यूरी का किरदार निभाने वाले सैमुअल एल जैक्सन कैप्टन मार्वेल से 'हमें तुम्हारी जरूरत है' कहते नजर आ रहे हैं।

एवेंजर्स-एंड गेम के ट्रेलर में कैप्टन मार्वेल जैसे किरदार की एक छाया दिखती है जो अंतरिक्ष में जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहे आयरनमैन को बचाती सी नजर आती है। कैप्टन मार्वेल का किरदार 90 के दशक की कहानी कहता है जिस समय एवेंजर्स सीरीज का कोई भी सुपरहीरो अस्तित्व में नहीं आया था।
इससे पहले फिल्म की निर्देशक जोड़ी एना बॉडेन और रयान फ्लिक ने मारवेल सिनेमैटिक यूनीवर्स से जुड़ने के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया था कि मार्वेल की सुपरहीरो फिल्मों में हास्य का एक महत्वपूर्ण स्थान रहता है और इस फिल्म में भी ब्री लारसन और सैमुअल एल जैकसन की जोड़ी ने कमाल के ऐसे दृश्य किए हैं जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे।
यहां देखें ट्रेलर