{"_id":"5ca8657fbdec2214046f0656","slug":"marvel-studios-film-captain-marvel-enter-the-1-billion-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कैप्टन मार्वल' ने बॉक्स-ऑफिस पर बनाया इतिहास, किया 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'कैप्टन मार्वल' ने बॉक्स-ऑफिस पर बनाया इतिहास, किया 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन
Sat, 06 Apr 2019 02:10 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
captain marvel
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्वल स्टूडियो के फैंस को लिए खुशखबरी है। बीते दिनों रिलीज हुई मार्वल की पहली लेडी सुपरहीरो फिल्म 'कैप्टन मार्वल' ने 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म ने अकेले अमेरिका में ही 358 मिलियन डॉलर की कमाई की है। फिल्म के वैश्विक कलेक्शन की बात करें तो 'कैप्टन मार्वल' ने अभी तक 645 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई की जानकारी मार्वल स्टूडियो और वॉल्ट डिज्नी ने दी है।
खबरों की मानें तो अपने पहले हफ्ते में 'कैप्टन मार्वल' ने 455 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। अकेले अमेरिका में ही इस फिल्म ने पहले हफ्ते 153 मिलियन डॉलर कमाए। इसके साथ ही ये फिल्म मार्वल स्टूडियो की 21 फिल्मों में से 7वीं सबसे बेस्ट फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने डीसी की लेडी सुपरहीरो फिल्म वंडर वुमन को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि 'कैप्टन मार्वल' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ब्री लार्सन ने कैप्टन मार्वल की भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि कैप्टन मार्वल 'एवेंजर्स; एंडगेम' में भी नजर आएगी। 'एवेंजर्स; एंडगेम' ने 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।