फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marvel Doctor Strange banned in Saudi Arabia, Qatar for showing first ever lesbian superhero

Doctor Strange: अरब देशों ने "डॉक्टर स्ट्रेंज-इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस" पर लगाया बैन, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Sat, 23 Apr 2022 12:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 23 Apr 2022 12:33 PM IST
सार

भारत में सीबीएफसी ने डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस को बिना किसी कट के सेंसर सर्टिफिकेट सौंप दिया है।

विज्ञापन
Marvel Doctor Strange banned in Saudi Arabia, Qatar for showing first ever lesbian superhero
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म "डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस" को सऊदी अरब और कई अन्य अरब देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है। 6 मई को अमेरिका में रिलीज होने वाली "डॉक्टर स्ट्रेंज" सीक्वल साऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में 5 मई को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब के सेंसर बोर्ड ने बेनेडिक्ट कंबरबैच के नेतृत्व वाली सुपरहीरो फिल्म को अब तक डिस्ट्रीब्यूशन सर्टिफिकेट नहीं दिया है।

विज्ञापन

इस वजह से लगा प्रतिबंध
सूत्रों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि खाड़ी देशों ने यह निर्णय फिल्म में मौजूद समलैंगिक कैरेक्टर की वजह से लिया है। दरअसल, खाड़ी देशों में समलैंगिकता को बढ़ावा नहीं दिया जाता है, यही वजह है कि एलजीबीटीक्यू विषयों पर बनी फिल्मों को अक्सर सेंसर बोर्ड डिस्ट्रीब्यूशन सर्टिफिकेट नहीं देता है। "डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस" से पहले, मार्वल के "द इटरनल" को भी सऊदी अरब में प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन

भारत में बिना कट के पास हुई फिल्म
इसी बीच चार दिन पहले सीबीएफसी ने डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस को बिना किसी कट के सेंसर सर्टिफिकेट सौंप दिया है। फिल्म की लंबाई, जैसा कि सर्टिफिकेट पर बताया गया है, 126 मिनट यानी 2 घंटे 6 मिनट है। यह पिछले 3 वर्षों में सबसे छोटी मार्वल फिल्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed