फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   marlin munro, pop singer

मर्लिन मुनरो ने कराई थी प्लास्टिक सर्जरी

Wed, 08 Jan 2014 03:42 PM IST
Updated Wed, 08 Jan 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
marlin munro, pop singer

मर्लिन मुनरो की छवि सौंदर्य मल्लिका की है। उनकी तस्वीरें आज भी उतनी ही लोकप्रिय हैं जितनी उनके जीवन काल में रही थीं।

विज्ञापन


मर्लिन मुनरो के प्रशंसकों के लिए इस बात पर यक़ीन करना मुश्किल होगा कि उनके दिलों पर राज करने वाली यह सिने तारिका अपने सौंदर्य को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था। वो भी तब जब इस तरह की सर्जरी के बारे में लोग ज़्यादा जानते भी नहीं थे

लेकिन लाखों दिलों पर राज करने वाली मुनरो के इस पहलू का पता तब चला जब मुनरो के छह एक्स-रे और उनके डॉक्टर के ज़रिए लिखे गए नोट्स सामने आए। एक्स-रे पर जून, 1962 की तारीख़ है। यानी ये एक्स-रे मुनरो की मौत के मात्र दो महीने पहले लिए गए थे।
विज्ञापन


इस सामग्री से यह पता चला कि मर्लिन मुनरो ने ठुड्डी और नाक की प्लास्टिक सर्जनी कराई थी।इन मेडिकल नोट्स में मुनरो के एक्स-रे के लिए 'जॉन न्यूमैन' का छद्म नाम का प्रयोग किया गया था। एक्स-रे रिपोर्ट में मुनरो की लंबाई पाँच फिट छह इंच और वज़न 115 पाउंड बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलिफ़ोर्निया में इस साल नवंबर में होने वाली नीलामी में इन छह एक्स-रे और डॉक्टर के नोट्स को बेचा जाएगा।


नीलामी

इन चीज़ों की नीलामी से क़रीब 15-30 हज़ार डॉलर तक मिलने की उम्मीद है। इससे पहले मुनरो के सीने के एक्स-रे की नीलामी से क़रीब 45 हज़ार डॉलर मिले थे।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार गार्डिन के नोट्स और एक्स-रे 1958 में लिए गए थे जब मुनरो ने अपनी अपनी ठुड्डी में विकृति आने की शिकायत की थी। इस मेडिकल रिपोर्ट को माइकल गर्डिन नामक डॉक्टर ने लिखा था।

इस साल नवंबर 9-10 को होने वाली यह नीलामी कैलिफ़ोर्निया, बेवेर्ली हिल्स के जूलियन ऑक्शन नामक संस्था कर रही है।

मर्लिन मुनरो के सबसे चर्चित फ़िल्में "हाउ टू मैरी अ मिलिनेयर"(1953), "दि सेवेन ईयर इच" (1955), और "सम लाइक इट हॉट" (1959) इसी दौर में आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed