मार्गोट रॉबी का 'ताज महल डायमंड' है सबसे ऐतिहासिक रत्नों में से एक, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Taj Mahal Diamond Price: मार्गोट रॉबी ने लॉस एंजिल्स में फिल्म 'वुथरिंग हाइट्स' के प्रीमियर में एलिजाबेथ टेलर का मशहूर 'ताज महल डायमंड' नेकलेस पहना। यह ऐतिहासिक आभूषण हॉलीवुड की चकाचौंध को मुगल राजवंश की विरासत और अमर प्रेम कहानियों से जोड़ता है।
विस्तार
मार्गोट रॉबी अपनी नई फिल्म 'वुथरिंग हाइट्स' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ जैकब एलोर्डी हैं। रेड कार्पेट पर उनकी हालिया उपस्थिति बहुत यादगार रही। इस दौरान मार्गोट रॉबी ने 'ताज महल हीरा' पहना हुआ था, जो अब तक के सबसे ऐतिहासिक रत्नों में से एक है। जानिए क्यों?
मार्गोट रॉबी का लुक
28 जनवरी को लॉस एंजिल्स के टीसीएल चाइनीज थिएटर में फिल्म 'वुथरिंग हाइट्स' के विश्व प्रीमियर में, मार्गोट ने शियापरेली का खूबसूरत गाउन पहना, जिसने सबका ध्यान खींचा। लेकिन गाउन से ज्यादा चर्चा उनके 'ताज महल डायमंड' नेकलेस की हुई।
#Margot #Robbie at the “#Wuthering # ...
— INBELLA (@inbella) January 29, 2026
https://t.co/RaXedsWcFA
#Celeb #CelebEvents #Celebrities #Celebrity #Celebs #Demure pic.twitter.com/dsSdtfU6Ni
क्या है 'ताज महल डायमंड' नेकलेस की कीमत
35 साल की अभिनेत्री मार्गोट रॉबी ने एलिजाबेथ टेलर का मशहूर दिल के आकार का 'ताज महल डायमंड' नेकलेस पहने नजर आईं। जिसकी कीमत लगभग 8 मिलियन डॉलर (करीब 74 करोड़ रुपये) है। यह नेकलेस टेलर को उनके पति रिचर्ड बर्टन ने 50 साल से ज्यादा पहले उनके 40वें जन्मदिन पर गिफ्ट किया था। मार्गोट का इसे पहनना पुराने हॉलीवुड की चमक और मशहूर प्रेम कहानियों को सम्मान देने जैसा लगता है। टेलर और बर्टन की मुलाकात 1962 में 'क्लियोपेट्रा' फिल्म के सेट पर हुई थी, जब दोनों की शादी किसी और से थी। उनका रोमांस दुनिया भर में चर्चित रहा।
ताज महल हीरे का इतिहास
इस डायमंड का इतिहास हॉलीवुड से भी पुराना है। दिल के आकार वाले इस हीरे पर पारसी भाषा में 'प्रेम शाश्वत है' लिखा है, और नूर जहां का नाम भी है। इतिहासकारों के अनुसार, यह हीरा मुगल बादशाह जहांगीर ने अपनी पत्नी नूर जहां को दिया था। बाद में यह उनके बेटे शाहजहां को मिला। माना जाता है कि शाहजहां ने इसे अपनी पत्नी मुमताज महल को भेंट किया, जिससे इसका नाम 'ताज महल डायमंड' पड़ा।
1971 में, कार्टियर कंपनी ने इस हीरे को खरीदा और इसे सोने, रूबी और अन्य हीरों के साथ नया रूप दिया। पहले इसे भारतीय रेशमी डोरी से लटकाया गया था। एक साल बाद, डिजाइनर अल्फ्रेड डुरांटे ने इसे बुने हुए सोने और रूबी का नेकलेस बनाया, जिसमें स्लाइड, गोल लटकन और टैसल हैं।
यह भी पढ़ें: मनीष पॉल ने दी पत्नी संयुक्ता को शादी की सालगरिह की बधाई, शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा- 'हमेशा परेशान...'