फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   manohara odelia forced marriage malaysian prince tengku fakhry reveals truth after years

'मैं पिंजरे में कैद थी', मॉडल मनोहरा ओडेलिया का वर्षों बाद छलका दर्द; मलयेशिया के प्रिंस से जबरदस्ती हुई शादी

Tue, 06 Jan 2026 11:57 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:57 AM IST
सार

Model Manohara Odelia On Forced Marriage To Malaysian Prince: मॉडल मनोहरा ओडेलिया ने मलयेशिया के प्रिंस से अपनी शादी को लेकर अब एक ऐसा बयान जारी किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। मॉडल ने बताया कि उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ थी।

विज्ञापन
manohara odelia forced marriage malaysian prince tengku fakhry reveals truth after years
मनोहरा ओडेलिया - फोटो : एक्स

विस्तार

इंडोनेशियन-अमेरिकन मॉडल मनोहरा ओडेलिया ने अपनी जिंदगी के उस सच को दुनिया के सामने रखा है जिसने सभी को झकझोर दिया है। वर्षों तक खामोशी में जीने के बाद मनोहरा ने अब खुलकर कहा है कि उनका नाम जिस ‘शाही शादी’ से जोड़ा गया, वह न तो उनकी मर्जी से थी और न ही कानूनी रूप से सही थी।
विज्ञापन


बिना मर्जी से हुई थी शादी 
साल 2008 में जब उनकी शादी मलयेशिया के केलंतान राज्य के शाही परिवार से जुड़े तेंगकु फाखरी से हुई, तब मनोहरा महज 16 साल की थीं। उस उम्र में जब किसी किशोरी को अपने सपने गढ़ने चाहिए होते हैं, मनोहरा खुद को एक ऐसे हालात में पाती हैं, जहां उनके पास फैसले लेने की आजादी ही नहीं थी। अब 33 वर्ष की हो चुकीं मनोहरा का कहना है कि उस दौर को ‘रिश्ता’ या ‘विवाह’ कहना सच्चाई को तोड़-मरोड़ना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manohara Odelia (@manodelia)




मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलने की कही बात
मनोहरा के मुताबिक, शाही महल के भीतर उनका जीवन किसी सुनहरे पिंजरे जैसा था। बाहर की दुनिया से बात करने की इजाजत नहीं थी, परिवार से दूरी बनाने के लिए कहा गया था और हर कदम पर नियंत्रण। उन्होंने बताया कि उन्हें स्वतंत्र रूप से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी और लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उनके शब्दों में, यह एक ऐसा दौर था जहां डर और मजबूरी रोजमर्रा की जिंदगी बन चुके थे।

यह खबर भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ से एक और अभिनेत्री का सामने आया लुक, इस किरदार में नजर आएंगी ‘कांतारा चैप्टर 1’ की हीरोइन

साल 2009 में उठाया साहसिक कदम
साल 2009 में उन्होंने साहसिक कदम उठाया। एक विदेशी यात्रा के दौरान, सिंगापुर के एक होटल से वह अपनी मां, स्थानीय पुलिस और अमेरिकी दूतावास की मदद से निकलने में सफल रहीं। यह पल उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने इंडोनेशिया लौटकर अपनी पहचान और आजादी को फिर से हासिल करने की कोशिश शुरू की।

सोशल मीडिया पर साझा किया बयान 
हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने बयान में मनोहरा ने मीडिया द्वारा उन्हें प्रिंस की पूर्व पत्नी कहे जाने पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि यह शब्द यह आभास देता है कि उन्होंने एक वयस्क के तौर पर स्वेच्छा से वैध विवाह किया था, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। वह साफ शब्दों में कहती हैं कि न तो वह उम्र के लिहाज से सहमति देने में सक्षम थीं और न ही परिस्थितियां उन्हें ‘ना’ कहने की आजादी देती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed