फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Luca Guadagnino Reveals High-profile Actors Dont Want To Play Patrick Bateman In American Psycho Remake

‘अमेरिकन साइको’ की रीमेक में लीड रोल नहीं निभाना चाहते ‘हाई-प्रोफाइल’ एक्टर्स, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Tue, 24 Feb 2026 03:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 24 Feb 2026 03:04 PM IST
सार

26 साल पहले आई फिल्म ‘अमेरिकन साइको’ ने दुुनिया में धमाल मचा दिया था। अब लूका ग्वाडाग्निनो इस हिट थ्रिलर स्टोरी को नए वर्जन में बनाने वाले हैं। लूका ग्वाडाग्निनो अपने करियर में ‘चैलेंजर्स’ और ‘कॉल मी बाय योर नेम’ जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं। 

विज्ञापन
Luca Guadagnino Reveals High-profile Actors Dont Want To Play Patrick Bateman In American Psycho Remake
अमेरिकन साइको - फोटो : एक्स

विस्तार

हॉलीवुड स्टार क्रिश्चियन बेल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 2000 की थ्रिलर ‘अमेरिकन साइको’ में उनका पैट्रिक बेटमैन आज भी सबसे शानदार रोल्स में गिना जाता है। इस फिल्म का निर्देशन मैरी हैरन ने किया था और यह ब्रेट ईस्टन एलिस की किताब पर आधारित थी।

विज्ञापन


वे क्रिश्चियन बेल के जूतों में कदम नहीं रखना चाहते
अब इस कल्ट क्लासिक फिल्म के रीइमैजिन वर्जन को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। इस नए प्रोजेक्ट का निर्देशन लूका ग्वाडाग्निनो करने वाले हैं। हाल ही में ब्रेट ईस्टन एलिस ने अपने पॉडकास्ट में खुलासा किया कि कुछ ‘हाई-प्रोफाइल’ एक्टर्स ने इस नई फिल्म में पैट्रिक बेटमैन का किरदार निभाने का मौका ठुकरा दिया। हालांकि एलिस ने किसी भी एक्टर का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा, ‘शायद वे क्रिश्चियन बेल के जूतों में कदम नहीं रखना चाहते।’

विज्ञापन

दरअसल, बेल ने इस साइकोपैथिक किरदार को इतनी दमदार और आइकॉनिक तरीके से निभाया था कि आज भी उस भूमिका की तुलना उनसे ही की जाती है। ऐसे में कई एक्टर किसी ऐसे किरदार को निभाने से हिचक सकते हैं, जो पहले से ही एक ताकतवर परफॉर्मेंस के साथ जुड़ा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन एक्टर्स के नामों पर है चर्चा
लूका ग्वाडाग्निनो की आने वाली ‘अमेरिकन साइको’ रीइमैजिनिंग को फ्रेनेसी फिल्म कंपनी प्रोड्यूस कर रही है, जबकि प्रेसमैन फिल्म के सैम प्रेसमैन एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को लायंसगेट डिस्ट्रिब्यूट करेगा।

हालांकि अभी तक मेकर्स ने लीड एक्टर का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन हॉलीवुड में कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकब एलोर्डी और ऑस्टिन बटलर जैसे नाम पैट्रिक बेटमैन के किरदार के लिए चर्चा में हैं।

अब फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर कौन सा एक्टर नए वर्जन में पैट्रिक बेटमैन का किरदार निभाएगा, और क्या वह क्रिश्चियन बेल के आइकॉनिक परफॉर्मेंस की बराबरी कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed