{"_id":"6262ae08747c5a033d7516d0","slug":"liam-neeson-and-monica-bellucci-upcoming-action-thriller-memory-will-release-on-29th-april-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Memory: हॉलीवुड अभिनेता लियाम नीसन की एक्शन थ्रिलर 'मेमोरी' देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन होगी रिलीज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Memory: हॉलीवुड अभिनेता लियाम नीसन की एक्शन थ्रिलर 'मेमोरी' देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन होगी रिलीज
Fri, 22 Apr 2022 07:03 PM IST
शशि सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:03 PM IST
सार
हॉलीवुड अभिनेता लियाम नीसन और मोनिका बेलुची की आगामी फिल्म 'मेमोरी' भारतीय पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। उनकी यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी। लियाम नीसन की यह फिल्म एक अनुभवी हत्यारे की कहानी बताती है।
विज्ञापन
मैमोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड अभिनेता लियाम नीसन और मोनिका बेलुची की आगामी फिल्म 'मेमोरी' बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। उनकी यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी। लियाम नीसन की यह फिल्म एक अनुभवी हत्यारे की कहानी बताती है। दिल की धड़कनों को बड़ा देने वाले एक्शन सीन और हैरान कर देने वाले ट्विस्ट से भरपूर यह 'मेमोरी' कैसीनो रोयाल के फिल्म निर्माता मार्टिन कैंपबेल द्वारा अभिनीत है।
विज्ञापन
हत्यारे की भूमिका में हैं नीसन
"मेमोरी" में नीसन एलेक्स लुईस की भूमिका में हैं, जो भाड़े का एक हत्यारा है और फिल्म की कहानी इस हत्यारे की अंधेरी और खतरनाक जिंदगी को दिखाती है। एक दिन किसी स्पेशल मिशन के दौरान एलेक्स का हृदय परिवर्तन हो जाता है। वह अपने अगले लक्ष्य को छोड़ने का फैसला करता है, लेकिन अब उसे उन लोगों का पता लगाना होगा, जिन्होंने उसे ये काम दिया था और उनके पास पहुंचने से पहले उन्हें खत्म करना होगा। इसके आगे जो होता है, वह फिल्म की कहानी को रोमांचकारी बनाता है।
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'मैमोरी' में अभिनेता नीसन के अलावा मैट्रिक्स स्टार मोनिका बेलुची, आयरन मैन 3 के पीयर्स और थोर: रग्नारोक प्रसिद्धि रे स्टीवेन्सन के साथ अन्य हॉलीवुड प्रतिभाएं भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 29 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। 'मेमोरी' का ट्रेलर भी काफी रोमांचकारी है, जिसे देखकर लग रहा है कि नीसन बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। यहां देखें ट्रेलर...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन