डिकैप्रियो ने अमेजन जंगलों को आग लगाने के लिए फंड देने के आरोप से किया इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने लियोनार्डो डिकैप्रियो पर अमेजन जंगलों को जलाने के लिए पैसे देने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में एक्टर की तरफ से जवाब आया है।
एक्टर ने राष्ट्रपति के आरोपों को नकारते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमने संगठनों को फंड नहीं दिया। मैं अमेजन को बचाने के लिए काम करने वालों का साथ देने को प्रतिबद्ध हूं और अपनी प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए काम कर रहे ब्राजील के लोगों का समर्थन करता हूं।''
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ''मैं ब्राजील के स्वदेशी समुदायों, स्थानीय सरकारों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों और आम जनता का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, जो सभी ब्राजीलियाई लोगों के भविष्य के लिए अमेजन को सुरक्षित करने का अथक प्रयास कर रहे हैं।''
View this post on Instagram
A post shared by Leonardo DiCaprio (@leonardodicaprio) on
बता दें ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने हॉलीवुड स्टार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ब्राजील में अमेजन के जंगल में आग लगाने के लिए पर्यावरण से जुड़े एनजीओ को लियोनार्डो ने पैसे दिए हैं।
दरअसल कुछ वक्त पहले दुनिया का सबसे बड़ा जंगल अमेजन लगातार 17 दिनों से अधिक समय तक जलता रहा था। इस आग को लेकर हर कोई चिंतित था क्योंकि दुनिया को 20% ऑक्सीजन अमेजन से ही मिलती है।
View this post on Instagram
A post shared by Leonardo DiCaprio (@leonardodicaprio) on