फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Legendary singer Aretha Franklin died in age 76

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर अरेथा फ्रैंकलिन का 76 साल की उम्र में निधन

Fri, 17 Aug 2018 11:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Legendary singer Aretha Franklin died in age 76
दुनियाभर में अपने गानों से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाली अमेरिकन सिंगर अरेथा फ्रैंकलिन का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुरूवार सुबर करीब 9 बजकर 50 मिनट पर आखिरी सांस ली। अरेथा फ्रैंकलिन के निधन की खबर उनके परिवारवालों ने दी।
विज्ञापन


17 बार ग्रैमी अवार्ड जीतने वाली अरेथा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जुझ कर रहीं थी। खबरों की मानें तो उन्हें कैंसर का पता साल 2010 में चला। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2017 में एल्टन जॉन के वार्षिक एड्स फाउंडेशन समारोह में अपने गानों की प्रस्तुति दी थी।
विज्ञापन

अरेथा फ्रैंकलिन के परिवारवालों के अनुसार उनकी तबीयत पिछले एक साल से ज्यादा खराब हो गई थी। हमेशा यात्रा को पसंद करने वाली अरेथा फ्रैंकलिन ने पिछले साल फरवरी में खुलासा किया कि वह अब कहीं भी यात्रा नहीं करेंगी। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने अपने आगामी दो संगीत समारोह रद्द कर दिए थे।

अरेथा फ्रैंकलिन को उनके डॉक्टर ने ज्यादा से ज्यादा आराम करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अपना पहला एल्बम साल 1956 में 'Songs of Faith'रिलीज किया था। इसके बाद उन्होंने अपने गायकी करियर में कई गाने गाए जिसे दर्शकों ने हमेशा पसंद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed