लेडी गागा के साथ 19 साल में हो गया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेडी गागा के साथ भी बलात्कार हो चुका है। उनके साथ यह बलात्कार 19 साल की उम्र में हुआ था। यह बात खुद लेडी गागा ने सार्वजनिक की है। हॉवर्ड स्टर्न के साथ साक्षात्कार के दौरान गागा ने खुले दिल से अपनी भावनाओं को सबके साथ शेयर किया।
28 साल की चर्चित सेलिब्रेटी गागा ने अपने अनुभवों को याद करते हुए बताया वह भी यौन उत्पीड़न की शिकार हो चुकी हैं। उस वक्त उनकी उम्र कोई 19 वर्ष के आस पास रही होगी। उन्होंने कहा कि इतने दिनों बाद आज वह इस हादसे को इसलिए बयां कर रही हैं क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि इस घटना के जरिए उनकी पहचान बनाई जाए।
आज मैं घटना पर हंस सकती हूं
गागा ने कहा कि मैं ऐसे भी दौर से गुजर चुकी हूं जिन पर आज मैं हंस सकती हूं क्योंकि कई साल पहले इस पीड़ा से उबरने के लिए मैंने मानसिक और शारीरिक उपचार के साथ भावनात्मक उपचार का भी सहारा लिया था। यह उपचार खुद को मजबूत करके इस घटना से उबरने का था।
गागा ने कहा कि इससे पहले उन्होंने अपने यौन उत्पीड़न की जानकारी इसलिए नहीं दी थी क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि हमलावर को उनके आगे बढ़ने की प्रेरणा को लेकर कोई भी श्रेय मिले। गागा यह बताते-बताते भावुक भी हुईं।