{"_id":"5ed2eafa633e09566e5fdb24","slug":"kylie-jenner-lawyer-demands-forbes-to-take-down-their-story-accusing-of-lying-her-way-to-billionaire-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"काइली जेनर के वकील ने की फोर्ब्स मैग्जीन से की माफी की मांग, बोले- अभिनेत्री पर लगे सभी आरोप गलत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
काइली जेनर के वकील ने की फोर्ब्स मैग्जीन से की माफी की मांग, बोले- अभिनेत्री पर लगे सभी आरोप गलत
Sun, 31 May 2020 04:53 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 31 May 2020 04:53 AM IST
विज्ञापन
काइली जेनर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्ब्स मैग्जीन और अमेरिका की मशहूर टीवी पर्सनालिटी काइली जेनर के बीच विवाद गहराता जा रहा है। अभिनेत्री के वकील ने मांग की है कि फोर्ब्स ने काइली पर अरबपति का दर्जा देने के लिए जो झूठ बोलने के आरोप लगाया है, उसे वह वापस ले।
विज्ञापन
पेज सिक्स के अनुसार काइली के वकील माइकल कोम्प ने शुक्रवार को द पोस्ट को दिए एक बयान में कहा, 'हमने फोर्ब्स के लेख की समीक्षा की है जिसमें काइली को धोखे देने और झूठ बोलने का आरोप लगाया गया है। यह लेख एकमुश्त झूठ से भरा है। फोर्ब्स का यह आरोप कि गलत है कि काइली के टैक्स रिटर्न जाली हैं। हम मांग कर रहे हैं कि फोर्ब्स तुरंत और सार्वजनिक रूप से उस और अपने अन्य बयानों को वापस ले।'
विज्ञापन
फोर्ब्स ने एक रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए बताया था कि काइली ने फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100' सूची में सबसे कम उम्र (21 साल) की बिलेनियर का खिताब पाने के लिए नकली ड्राफ्ट टैक्स रिटर्न का उपयोग किया।
विज्ञापन
बिजनेस मैगजीन में कहा गया है कि सौंदर्य उद्योग पर COVID-19 का असर पड़ने के बाद काइली जेनर की संपत्ति अब 900 मिलियन अमरीकी डॉलर से कम है।
इस पूरे विवाद पर काइली ने ट्वीट किया कि मैंने इस मैग्जीन को प्रतिष्ठित समझा था लेकिन यहां कई गलत बयान और अप्रमाणित धारणाएं दी गईं। मैंने कभी किसी शीर्षक के लिए नहीं कहा और न ही कभी ऐसा रास्ता अख्तियार करने की कोशिश की।
what am i even waking up to. i thought this was a reputable site.. all i see are a number of inaccurate statements and unproven assumptions lol. i’ve never asked for any title or tried to lie my way there EVER. period
— Kylie Jenner (@KylieJenner) May 29, 2020
एबीसी और टीवी अकादमी अब भी सितंबर में Emmy Awards कराने की तैयारी में, कोरोना की वजह से दिख सकता है बदलाव