फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kylie Jenner Gets Trolled, Asks Fans to Donate Money for his MakeUp Artist Surgery

अरबपति काइली जेनर ने मेकअप आर्टिस्ट की सर्जरी के लिए लगाई दान की गुहार, लोगों ने खूब सुनाई खरी-खोटी

Tue, 23 Mar 2021 01:13 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 23 Mar 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Kylie Jenner Gets Trolled, Asks Fans to Donate Money for his MakeUp Artist Surgery
काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकन मॉडल और कॉस्मेटिक बिजनेस टायकून काइली जेनर (Kylie Jenner) अपने ग्लैमरस लुक को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर भी काइली की जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। काइली इन दिनों एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इस बार उनके ट्रेंड होने की वजह काफी हैरान कर देने वाली और दिलचस्प है। हाल ही में काइली ने एक ट्वीट किया था जो इन दिनों तेजी से तूल पकड़ रहा है। ट्वीट के माध्यम से काइली ने अपने मेकअप आर्टिस्ट की सर्जरी के लिए फैंस से डोनेशन करने की अपील की थी जिसके बाद से वो जमकर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल, अरबपति काइली जेनर ने एक ट्वीट के जरिये अपने फैंस से डोनेशन की अपील की थी। काइली ने कहा कि उनके मेकअप आर्टिस्ट की सर्जरी के लिए 60 हजार डॉलर की जरूरत है। काइली जेनर के इंस्टाग्राम स्टोरी के अनुसार, उन्होंने सर्जरी के लिए 5 हजार डॉलर दे दिए हैं। जिस पर लोगों को लगा कि उन्होंने खुद इतनी कम राशि दान देकर बाकी के लिए वो लोगों से मदद मांग रही हैं। इसके तुरंत बाद से ही लोग काइली को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा, 'एक अरबपति जो प्रतिदिन साढ़े चार लाख डॉलर कमाता है वो अपने दोस्त की जिंदगी बचाने के लिए 60 हजार डॉलर देने को तैयार नहीं है, लानत है ऐसे व्यक्ति पर'। वहीं एक और यूजर ने लिखा, काइली के लिए इज्जत नहीं बची है दिल में, एक लड़की जो आसानी से इतनी रकम चुका सकती है वो फैंस से दान की अपील करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब काइली ने इस बारे में सफाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'इस पूरे कनफ्यूजन को क्लीयर कर रही हूं कि मैंने लोगों से पैसे मांगने की अपील की और खुद अपनी मेकअप आर्टिस्ट के मेडिकल बिल भरने में उसकी मदद नहीं की। रौडा वर्तमान में उनकी मेकअप आर्टिस्ट नहीं हैं। दुर्भाग्यवश अब हमारा कोई पर्सनल रिलेशनशिप भी नहीं है। वह पहले उनके साथ काम कर चुकी हैं और उस आधार पर कह सकती हैं कि वह बहुत स्वीट हैं।'

काइली ने आगे लिखा, 'एक्सीडेंट की खबर मिलने के बाद उन्हें गो फंड मी का लिंक मिला, जिसकी लिमिट 10000$ पर सेट की गई थी। वे पहले ही 6000$ इकट्ठा कर चुके थे। इसलिए मैंने 5000$ डोनेट करके उन्हें उनके गोल तक पहुंचने में मदद की। यदि वे भी मेकअप आर्टिस्ट के साथ उतना ही जुड़ाव महसूस करते हैं तो उन्हें ये खबर पता चल सके।' उन्होंने आगे कहा कि पता नहीं किस तरह चीजों ने बिलकुल अलग मोड़ ले लिया और सोशल मीडिया पर बातें बिलकुल गलत ढंग से सामने आनी शुरू हो गईं।


काइली जेनर ने साल 2018 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को पछाड़कर सबसे युवा अरबपति होने का खिताब हासिल किया था। साल 2020 में भी जारी हुई फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में काइली जेनर ने पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई थी। इसके अनुसार काइली जेनर ने एक साल में 590 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed