काइली जेनर के बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड का बेहद खास तोहफा, गिफ्ट की करोड़ों रुपये की कार
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ट्रेविस स्कॉट ने काइली को उनके 21वें जन्मदिन पर विंटेज रोल्स रॉयस कार गिफ्ट की है। इस कार की कीमत कई करोड़ों में मानी जा रही है। ट्रेविस स्कॉट की ओर से दी गई कार की फोटो को काइली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।
a blessed birthday ✨ so grateful..
A post shared by Kylie (@kyliejenner) on
साथ ही उन्होंने कैप्शन ने ट्रेविस स्कॉट को इसके लिए शुक्रिया अदा भी किया है। आपको बता दें कि हॉलीवुड स्टार काइली जेनर का नाम दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल है। उनकी कुल 90 लाख डॉलर यानी तकरीबन 5600 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है। उनका काइली कॉस्टेमटिक्स के नाम से एक स्टार्टअप भी है।
woke up to a little fairytale 💕 thank you baby @travisscott
A post shared by Kylie (@kyliejenner) on