{"_id":"67417c6e59df90704f03fb23","slug":"konkona-sen-sharma-is-working-with-anu-vaidyanathan-in-comedy-film-film-mischief-shares-her-opinion-2024-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Konkona Sen: कॉमेडी फिल्म में काम करेंगी कोंकणा सेन, निर्माता अनु वैद्यनाथन ने अभिनेत्री के लिए कही ये बात","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Konkona Sen: कॉमेडी फिल्म में काम करेंगी कोंकणा सेन, निर्माता अनु वैद्यनाथन ने अभिनेत्री के लिए कही ये बात
Sat, 23 Nov 2024 12:32 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:32 PM IST
सार
अभिनेत्री कोंकणा सेन हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। कोंकणा ने फिल्म को लेकर अपनी राय भी साझा की है।
विज्ञापन
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा फिल्म 'मिसचीफ' में नजर आने वाली हैं। कोंकणा सेन को इस कॉमेडी फिल्म में कार्लोस बार्डेम के विपरीत मुख्य किरदार दिया गया है। फिल्म की कहानी और काम के एक्सपीरियंस को लेकर कोंकणा सेन ने कुछ बातें भी साझा की हैं। साथ ही फिल्म की निर्माता अनु वैद्यनाथन ने भी कोंकणा के लिए कुछ बातें कही हैं।
विज्ञापन
कोंकणा सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
कोंकणा सेन ने दी फिल्म को लेकर राय
फिल्म को लेकर कोंकणा सेन ने कहा, मैं इस कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है। फिल्म में महिला की कहानी और इसके लेखन से मैं बहुत खुश हूं। बता दें मिसचीफ में एक मां की कहानी को दिखाया गया है, जो एक फिल्म निर्देशक बनकर स्ट्रगल कर रही हैं। उनकी शादी से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। साथ ही बच्चों की जिम्मेदारियां भी वे उठा रही हैं।

अनु वैद्यनाथन- कोंकणा सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनु वैद्यनाथन ने कोंकणा के लिए कही ये बात
फिल्म की कहानी को लेखक और निर्देशक अनु वैद्यनाथन ने लिखा है। फिल्म की कहानी को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि कोंकणा हमारी फिल्म की नायिका रूमी के बेहद करीब हैं,जो बच्चों को संभालने और फिल्म का निर्देशन करने की कोशिश कर रही हैं। कैमरे के सामने एक अभिनेत्री की तरह और कैमरे के पीछे एक डायरेक्टर की तरह मैं दो अभिनेताओं को फिल्म में लेकर बहुत खुश हूं। अनु ने कहा, मैं फिल्म में कोंकणा और कार्लोस को लेकर बहुत ही अच्छा महसूस कर रही हूं।

पीटर वेबर भी हैं फिल्म का हिस्सा
ब्रिटिश फिल्म निर्माता पीटर वेबर इस फिल्म में कार्यकारी निर्माता के रूप में शामिल हैं। उन्होंने गर्ल विद ए पर्ल इयरिंग फिल्म के निर्माण में भी काम किया है। फिल्म का निर्माण अवनी फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। इस फिल्म प्रोडक्शन की कुछ फिल्मों को इफ्फी में भी शामिल किया गया है।

ईफ्फी गोवा में शामिल हुई 'मॉर्डन टाइम्स'
अवनी फिल्म्स की ड्रामा सीरीज मॉर्डन टाइम्स 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में शामिल हुई है। साथ ही अवनी फिल्म्स की थ्रिलर फीचर फिल्म “कैंडी” को फिल्म बाजार में निर्माता की कार्यशाला के लिए चुना गया है। फिल्म 'मिसचीफ' अवनी फिल्म के बैनर तले यू.के. और भारत के प्रोडक्शन हाउस में बन रही है। फिल्म के लिए काम शुरू हो चुका है।