फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kingdom Of The Planet Of The Apes Trailer and teaser poster released movie will be released soon in cinemas

Kingdom Of The Planet Of The Apes: हॉलीवुड फिल्म का टीजर रिलीज, वानरों के हाथों में दिखी पृथ्वी की कमान

Fri, 03 Nov 2023 12:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 03 Nov 2023 12:13 PM IST
सार

साल 2017 में 'प्लैनेट ऑफ दी एप्स' में हुए युद्ध के लगभग छह साल बाद, 'किंग्डम ऑफ द प्लैनेट ऑफ दी एप्स' का पहला ट्रेलर आ गया है। यह वीडियो हमें मानवों के बाद की दुनिया की झलक दिखाता है।

विज्ञापन
Kingdom Of The Planet Of The Apes Trailer and teaser poster released movie will be released soon in cinemas
किंग्डम ऑफ द प्लैनेट ऑफ दी एप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

हॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक 'प्लैनेट ऑफ दी एप्स' वर्ष 1968 से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। अब तक नौ बार पर्दे पर आ चुकी एप्स की कहानी का 10वां भाग जल्द ही रिलीज होने वाला है। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ था, उसी दिन से फैंस इसकी एक झलक पाने के लिए बेकरार थे। अब फिल्म मेकर्स ने दर्शकों के इंतजार को खत्म करते हुए 'किंग्डम ऑफ द प्लैनेट ऑफ दी एप्स' पहला ट्रेलर और टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया है। यह वीडियो एक बार फिर दर्शकों को एप्स की दुनिया की सैर कराता है।   

विज्ञापन

वीडियो में दिखी कभी न देखी पृथ्वी
साल 2017 में 'प्लैनेट ऑफ द एप्स' में हुए युद्ध के लगभग छह साल बाद, 'किंग्डम ऑफ द प्लैनेट ऑफ दी एप्स' का पहला ट्रेलर आ गया है। यह वीडियो हमें मानवों के बाद की दुनिया की झलक दिखाता है। मेकर्स द्वारा साझा किया गया वीडियो हमें एक ऐसी पृथ्वी दिखाता है, जिसे पहचान पाना बहुत मुश्किल है। एक ऐसी पृथ्वी जहां पर एप्स का राज है और मानव उनसे छिपते हैं।  
विज्ञापन

 
एप्स की छाया में रहेगी मानवता
1.51 सेकेंड के इस ट्रेलर से पता चलता है कि ओवेन टीग सीजर का बेटा और फिल्म का मुख्य वानर कॉर्नेलियस की आवाज के रूप में शामिल हो गया है। किंग्डम ऑफ द प्लैनेट ऑफ दी एप्स उसी की कहानी दिखाएगी। वह अपनी इस नई दुनिया पर राज करने को कोशिश करेगा जहां प्रकृति ने शासन वापस ले लिया है और मानवता को छाया में रहने के लिए मजबूर किया है। ट्रेलर शानदार है और इसके वीएफएक्स तालियां बजाने पर मजबूर करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'किंग्डम ऑफ द प्लैनेट ऑफ दी एप्स' के टीजर-ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने एलान कर दिया है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर पर फिल्म की रिलीज अगले साल बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन वेस बॉल ने किया है। फिल्म की शूटिंग सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में की गई थी, जिसका निर्माण अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ और चार महीने बाद फरवरी 2023 में खत्म हुआ था। फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की आखिरी किस्त साल 2017 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed