{"_id":"636f112a2731f12bde3d75d4","slug":"kevin-conroy-voiced-batman-in-the-iconic-batman-the-animated-series-died-of-cancer-at-the-age-of-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kevin Conroy: केविन कॉनरॉय का 66 वर्ष की आयु में निधन, एनिमेटेड सीरीज में दी थी बैटमैन के किरदार को आवाज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Kevin Conroy: केविन कॉनरॉय का 66 वर्ष की आयु में निधन, एनिमेटेड सीरीज में दी थी बैटमैन के किरदार को आवाज
Sat, 12 Nov 2022 09:16 AM IST
वर्तिका तोलानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
केविन कॉनरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड एक्टर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट केविन कॉनरॉय का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज में काम करने वाले को-स्टार डायने पर्सिंग ने दी है। वार्नर ब्रदर्स एनिमेशन ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि लम्बे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे केविन कॉनरॉय की मृत्यु हो गई है। बता दें कि केविन कॉनरॉय ने एनिमेटेड सीरीज में बैटमैन के किरदार को आवाज दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 17 साल की उम्र में ही सदफ को दिल दे बैठे थे फवाद खान, प्यार की खातिर छोड़नी पड़ी थी एक्टिंग
विज्ञापन
वार्नर ब्रदर्स द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में मार्क हैमिल, जिन्होंने जोकर के किरदार के लिए अपनी आवाज दी थी, उन्होंने एक्टर के निधन पर शोक जाहिर किया है। मार्क हैमिल ने कहा, ' केविन एक परफेक्शनिस्ट थे। मैं उन्हें बहुत पसंद करता था। उनसे भाई की तरह बात करता था। वह भी मेरा बहुत ध्यान रखते थे। उनके हर एक काम में उनकी सच्चाई नजर आती थी। जब मैं उन्हें काम करता देखता था या फिर उसने बात करता था, तब मेरे अंदर एक अलग ही जोश भर जाता था'। इसके अलावा बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज के राइटर पॉल दिनी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके अलावा अन्य स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बी आर चोपड़ा बेटे थे रवि चोपड़ा, 'महाभारत' सीरियल से मिली थी ख्याति