{"_id":"60c7c96e-782f-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"katy-perry-single","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या अब सिंगल नहीं रहीं केटी पेरी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
क्या अब सिंगल नहीं रहीं केटी पेरी
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायिका केटी पेरी अब सिंगल हैं या नहीं यह एक बड़ा सवाल हो गया है। उनकी अंगुलियों में दिल के आकार की अंगूठी देखी गयी है। इसके बाद से ही उनके सगाई कर लेने की अफवाहें एकदम से तेज हो गयी हैं।
विज्ञापन
चर्चा है कि पेरी अपने पुरुष मित्र जॉन मेयर से विवाह करने वाली हैं। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 14 फरवरी को अपने पुरुष मित्र जॉन मेयर के साथ डिनर पर पेरी को अनामिका अंगूली में दिल के आकार की चमकती अंगूठी पहने देखा गया।
विज्ञापन
पिछली 10 फरवरी को आयोजित ग्रैमी अवार्ड समारोह के बाद से ही पेरी की सगाई की चर्चा जोरों पर है। वहां भी वह यही अंगूठी पहने हुए देखी गई थीं। पेरी से विवाह के बारे में पूछे जाने पर मेयर ने कहा, "हां बिल्कुल, कनेक्टिकट के अन्य लड़कों की तरह ही मैं भी एक दिन विवाह करूंगा।"
विज्ञापन
एक सूत्र ने मुताबिक, "पेरी कभी इतनी खुश नहीं रहीं। मेयर के साथ उनका रिश्ता काफी सुखद और अच्छा है। यहां तक कि पेरी के अभिभावक भी उनके पूर्व पति रसेल ब्रांड की अपेक्षा मेयर को अधिक पसंद करते हैं।"