कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इश्क में डूबे दिखे, ट्रिबेका फेस्टिवल में साथ हुए शामिल
Katy Perry and Justin Trudeau At Tribeca Festival: अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अचानक ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में साथ पहुंचकर फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया। काफी वक्त से इनको साथ देखा जा रहा था लेकिन इस तरह पब्लिकली सामने आकर कैटी और जस्टिन ने अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया है।
विस्तार
हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इश्क के चर्चे इन दिनों हर जुबान पर हैं। हाल ही में यह कपल ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर साथ दिखा। इस तरह दोनों ने अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी। इस फिल्म फेस्टिवल में कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पूरी तरह से इश्क में डूबे नजर आए। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है।
(जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी)
हाथ थामे फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत
सोमवार यानी 8 जून को ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ने रेड कारपेट पर साथ में शिरकत की। यह फिल्म फेस्टिवल न्यूयॉर्क में हो रहा है। कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो एक-दूसरे का हाथ थामे इस इवेंट में दिखे। पैपराजी को उन्होंने रोमांटिक अंदाज में फोटो पोज भी दिए। एक-दूसरे के इश्क में दोनों पूरी तरह से रंगे दिखाई दिए।
Katy Perry and Justin Trudeau together at the red carpet of Tribeca Festival. pic.twitter.com/YvUZEldVtv
— Katy Perry Activity (@KatyActivity) June 9, 2026
ये खबर भी पढ़ें: कैटी पेरी के एक्स हसबैंड ने जस्टिन ट्रूडो पर कसा तंज, डेटिंग पर ली चुटकी; बोले- ‘तुमने तो हद कर दी’
कैटी को सपोर्ट करने फिल्म फेस्टिवल में आए जस्टिन ट्रूडो
ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में कैटी पेरी की नई डॉक्यूमेंट्री ‘कैटी पेरी: द लाइफटाइम्स टूर लाइव फ्रॉम पेरिस’ का प्रीमियर हुआ। बाॅयफ्रेंड जस्टिन ट्रूडो कैटी पेरी को सपोर्ट करने इस इवेंट में पहुंचे थे। इस मौके पर दोनों का रोमांस भी फैंस को देखने को मिला।
कब शुरू हुआ था रिश्ता?
कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो के अफेयर की खबरें साल 2025 में उड़ी थीं। समर वेकेशन में दोनों को पहली बार साथ देखा गया था। आगे चलकर कैटी पेरी ने जस्टिन ट्रूडो के साथ कुछ फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते हुए देखा गया।