फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Julian Sands: Human Remains Found In Area Where A room with a view Actor Disappeared five Months Ago

Julian Sands: जूलियन सैंड्स के लापता होने वाली जगह से मिले मानव अवशेष, पांच महीने पहले गायब हुए थे अभिनेता

Mon, 26 Jun 2023 09:27 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 26 Jun 2023 09:27 AM IST
सार

दक्षिणी कैलिफोर्निया क्षेत्र में मानव अवशेष पाए गए हैं और यह वही इलाका है जहां ब्रिटिश अभिनेता जूलियन सैंड्स पांच महीने पहले लापता हो गए थे।

विज्ञापन
Julian Sands: Human Remains Found In Area Where A room with a view Actor Disappeared five Months Ago
जूलियन सैंड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से पांच महीने पहले मशहूर अभिनेता जूलियन सैंड्स को लेकर एक बुरी खबर सामने आई थी। दरअसल, 'अ रूम विद अ व्यू' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता जूलियन सैंड्स दक्षिणी कैलिफोर्निया के पहाड़ों में लापता हो गए थे। लगातार तलाशने के बावजूद भी अभिनेता के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा था और इस घटना को पांच महीने बीत चुके हैं। जूलियन के परिवार समेत उनके फैंस भी अभिनेता की गुमशुदगी पर अपडेट की आस लगाए बैठे हैं। अब जूलियन के लापता होने के पांच महीने बाद एक खबर सामने आई है, जो सभी को दुखी कर सकती है। दरअसल, जिस जगह पर जूलियन लापता हुए थे, वहीं मानव अवशेष पाए गए हैं।

विज्ञापन

सैलानियों को मिले मानव अवशेष
जूलियन सैंड्स के लापता होने के बाद से उनको लेकर आने वाले अपडेट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिणी कैलिफोर्निया क्षेत्र में मानव अवशेष पाए गए हैं और यह वही इलाका है जहां ब्रिटिश अभिनेता जूलियन सैंड्स पांच महीने पहले लापता हो गए थे। सैन बर्नार्डिनो काउंटी शेरिफ विभाग ने एक बयान में कहा कि शनिवार को सुबह 10 बजे के आसपास कैलिफोर्निया के पैदल यात्रियों ने उनसे संपर्क किया था, जिन्हें माउंट बाल्डी जंगल में मानव अवशेष मिले थे, जो लॉस एंजिल्स से 40 मील उत्तर पूर्व में है। विभाग का कहना है कि अवशेषों को पहचान के लिए कोरोनर के कार्यालय में ले जाया गया है। इस पहचान प्रक्रिया में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाइकिंग के दौरान लापता हो गए थे जूलियन
गौरतलब है कि 65 वर्षीय अभिनेता की पत्नी ने 13 जनवरी को सैन गैब्रियल माउंटेन के बाल्डी बाउल क्षेत्र में हाइकिंग के लिए गए जूलियन के लापता होने की सूचना दी थी। अधिकारियों द्वारा उस समय दी गई जानकारी के मुताबिक जूलियन अमेरिकी माउंटेन रेंज में हाइकिंग कर रहे थे। क्षेत्र में तुरंत अभिनेता की शुरू की गई थी, लेकिन वहां की स्थिति और हिमस्खलन के जोखिम की स्थिति के कारण एक दिन बाद ग्राउंड टीमों को हटा लिया गया। हालांकि केवल जमीनी तलाश को रोका गया था, हेलीकॉप्टर और ड्रोन के जरिए भी तलाश की गई थी, लेकिन सभी असफल रही थीं।
Amitabh Bachchan: अमिताभ ने AI कंपनी से मिलाया हाथ, अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए मनोरंजन करेंगे Big B

विज्ञापन

इन फिल्मों में आए नजर
जूलियन सैंड्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने न केवल फिल्मों में बल्कि टीवी पर भी काम किया है। इंग्लैंड में जन्मे, जूलियन सैंड्स 1985 की फिल्म 'ए रूम विद अ व्यू' की सफलता के बाद हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए 1980 में कैलिफोर्निया चले गए थे। इसके बाद 1989 की 'वॉरलॉक', 1990 की 'अर्चनोफोबिया', 1991 की 'नेकेड लंच',  1993 की 'बॉक्सिंग हेलेना' और 1995 की 'लीविंग लास वेगास में भी अभिनेता ने अहम भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीता। 
Adipurush: बाहुबली की तरह दो पार्ट्स में 'आदिपुरुष' बनाना चाहते थे ओम राउत, इस शख्स के इनकार ने बदला सारा खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed